New Delhi, 03 October (NNS): Turmeric erode gatha asitis declined by Rs 100 to Rs 13000 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices also slipped by Rs 75 or 0.62 percent to Rs 11952 per quintal owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the spot turmeric prices during the near future.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और मंदी होकर 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। एक दिन पूर्व भी इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 74 रुपए या 0.62 प्रतिशत मंदा होकर 11,952 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नहीं है।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 695 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activenss from the exporters. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
जायफल : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 03 October (NNS): Poppy seeds prices remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish sale of even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the normal supply than the normal level and higher temperature. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में आती जा रही कमी तथा आपूर्ति सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Coriander: no possibility of long uptrend
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of coriander Badami declined by Rs 100 to Rs 8900 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 48 or 0.58 percent to Rs 8378 per quintal owing to the higher speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए घटकर 8900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 48 रुपए या 0.58 प्रतिशत तेज होकर 8378 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की आस नहीं है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1420 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price declined to Rs 1250/1775 per kg in the last auction which held on today. The market sentiments may affect because of the new crop. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1420 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आज नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1250/1775 रुपए रह जाने की सूचना मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की आस नहीं है।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of cumin slipped down by Rs 100 to Rs 20100 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 20 per 20 kg. The active contract softened by Rs 10 or 0.05 to Rs 18935 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 20,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलनोग्राम की वृद्धि होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 10 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 18,935 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रह सकती है।
Fenugreek: no possibility to decrease
New Delhi, 03 October (NNS): The prices of Fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentaments may affect because of the return of monsoon. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली,3 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून बेशक वापस हो गया लेकिन अभी भी राजस्थान समेत उत्तर भारत बाढ़ से उबर नहीं पाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
