New Delhi, 08 June (NNS): During the review week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 100 to Rs 14700 per quintal amid limited buying at the improved prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 42 or 0.27 percent to Rs 15498 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है। सुधरी कीमत पर भी हल्की-फुल्की लिवाली बनी रहने से गत सप्ताह यहां हल्दी में थोड़ा और सुधार दर्ज किया गया। एक सप्ताह पूर्व हुए 100 रुपए के सुधार के बाद भी हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी इतनी ही और सुधरकर 14,700 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 42 रुपए या 0.27 प्रतिशत सुधरकर 15,498 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Red chilli: likely to remain stable at the same level

New Delhi, 08 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The trading activities will likely to be normal from the June 12. The market sentiments may affect because of the crop of Bareilly. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में स्थिरता बनी रहने की आस है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि बरेली की फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 08 June (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at Rs 1450 per kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the bombing on Iran by Israel. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइलें दागे जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Coriander: no long uptrend

New Delhi, 08 June (NNS): The prices of coriander badami ascended by Rs 200 to Rs 14200 per quintal due to the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 32 to Rs 0.26 percent to Rs 12546 per quintal because of the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 14,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 32 रुपए या 0.26 प्रतिशत सुधरकर 12,546 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 08 May (NNS): The prices of black pepper markara remained firm at Rs 780 per kg amid sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the bombing on Iran from Israel, due to this, the prices showed soft trend by Rs 5 per kg. There is no possibility of uptrend in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। इजरायल द्वारा ईरान पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों की वजह से कोच्चि में इसमें 5 रुपए की नरमी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की आस नहीं है।

Cumin: may show improvement

New Delhi, 08 June (NNS): There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive reported to arrive in Unjha. Its prices held stable at the same level of the previous day after the weak arrivals than the normal level. The prices of cumin remained stable at Rs 21800 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices rose by Rs by Rs 130 or 0.68 percent to Rs 19140 per quintal because of the increased  speculative buying. The spot cumin prices may show uptrend during the near future

जीरा : सुधर सकता है

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में थोड़ा-बहुत सुधार हो सकता है। ऊंझा में जीरे की की आवक बढ़कर करीब 13-14 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भ्राी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 21,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.68 प्रतिशत तेज होकर 19,140 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधरने के आसार हैं।

Big cardamom: no more decrement

New Delhi, 08 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1540 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio.  Its average auction prices gained to Rs 130/1625 per kg in the auction which held on 04th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : और मंदी नहीं

नई दिल्ली, 8 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में और मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1540 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 4 जून को हुई अभी तक की नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1350/1625 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में और मंदी का डर नहीं दिख रहा है।