New Delhi, 06 August (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 100 to Rs 13200 per quintal owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 26 or 0.20 percent to Rs 13142 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming days.
हल्दी : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी के उठाव में कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए मंदी होकर 13,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 26 रुपए या 0.20 प्रतिशत घटकर 13,142 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Nutmeg: no possibility of increment
New Delhi, 06 August (NNS): The sale of nutmeg reported to be weak at the higher prices, as a result, here, its prices eased by Rs 15 to Rs 645 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals of nutmeg reported to be weak in Kochi and the prices held stable at the same level of the previous day. There is no possibility of uptrend in the spot nutmeg prices during the near future.
जायफल : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर जायफल की बिक्री में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 15 रुपए मंदा होकर 645 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। मौसम साफ होने के कारण केरल की कोच्चि मंड़ी में आवक बढ़ने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 06 August (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: will remain sluggish
New Delhi, 06 August (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 8800 per quintal due to sluggish sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 2000 bags of coriander reported to be arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 22 or 0.28 percent to Rs 7810 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
धनिया : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 22 रुपए या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 7810 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती जारी रह सकती है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 06 August (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut gained by Rs 10 to Rs 1550 per kg owing to the improved offtake at the higher rates. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. The market sentiments may affect because the new crop will likely to arrive in second half August and first fortnight of the next month. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1550 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलाी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए रही थी। इसकी नई फसल चालू अगस्त महीने के अंतिम पखवाड़े या आगामी महीने के आरंभिक पखवाड़े में शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cumin: will likely to remain under pressure
New Delhi, 06 August (NNS): The prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 21400 per quintal because of the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive and the prices slipped by Rs 40/45 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 360 or 1.87 percent to Rs 18850 per quintal because of the higher speculative selling. The spot cumin prices will likely to remain under pressure during the coming days.
जीरा : दबा रहेगा
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जीरे के उठाव में कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 21,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40-55 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 360 रुपए या 1.87 प्रतिशत मंदा होकर 18,850 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा दबा रह सकता है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 06 August (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6000 per quintal owing to the strong sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season off. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.
मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।
