New Delhi, 25 May (NNS): During the review week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 100 to Rs 14500 per quintal amid weak selling from the stockists even feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level. The active contract prices gained by Rs 52 or 0.32 percent to Rs 16282 per quintal owing to the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए मंदी होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 52 रुपए या 0.32 प्रतिशत सुधरकर 16,282 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Red chilli: likely to held sluggish
New Delhi, 25 May (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. reported to be decrease by Rs 500 to Rs 23500 per quintal owing to the sluggish offtake during the previous week. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There are summer vacations in Guntur from 11th May. Now, the trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the markets sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने की आशंका
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है। भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की वजह से उठाव में कमी आने के कारण बीते सप्ताह यहां लालमिर्च में मंदी आई। यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। गुंटूर में 11 मई से गर्मियों की छुट्यिां चल रही हैं। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालर्चि में सुस्ती बनी रहने की आशंका है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 25 May (NNS): President Donald Trump has announced that Iran and the United states will soon sign a temporary agreement. Among other conditions, it has also been reported that Iran has agreed to open the Strait of Hormuz without tolls. After this, here, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान और अमेरिका जल्दी ही एक अस्थाई समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। अन्य शर्तों के साथ-साथ इसके तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बगैर टोल के खोलने पर सहमत होने की जानकारी दी गई है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हााल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: no possibility of increment
New Delhi, 25 May (NNS): The buying of coriander reported to be sluggish from the stockists even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 800/1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 178 or 1.40 percent to Rs 12864 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of increment in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 800-1000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 178 रुपए या 1.40 प्रतिशत तेज होकर 12,864 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of black pepper markara remained firm at Rs 780 per kg amid sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The imported stock of black pepper will likely to arrive from Sri Lanka after 1.5/2 months, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। करीब एक-डेढ़ महीने बाद श्रीलंका से आयातित माल देश में पहुंचने शुरू होने के आसार हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित होने लगी है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिच सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Cumin: no fear of downfall
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of cumin held stable at Rs 22500 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive reported to arrive in Unjha and the prices went down by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices improved by Rs 15 or 0.08 percent to Rs 19525 per quintal because of the sluggish speculative buying. The market sentiments may affect amid expected buying of monsoon. There is no fear of downfall in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में मंदी की आशंका कम ही रह गई है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 15 रुपए या 0.08 प्रतिशत सुधरकर 19,525 रुपए हो गया। मानसून पूर्व की संभावित खरीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Big cardamom: will remain sluggish
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1550 per kg owing to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction prices reported to be at Rs 1300/1650 per kg in the last auction which held on 21st May, due to this, the market sentiments may affect. The spot big cardamom prices will likely to remain sluggish during the coming days.
बड़ी इलायची : सुस्ती रहेगी
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में सुस्ती बनी रह सकती है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 21 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1650 रुपए रहने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में सुस्ती जारी रह सकती है।
