New Delhi, 07 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 100 to Rs 14500 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 58 or 0.40 percent to Rs 14700 per quintal due to the limited speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए नरम होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 58 रुपए या 0.40 प्रतिशत तेज होकर 14,700 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Nutmeg: will likely to remain strong

New Delhi, 07 November (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish at the higher prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 740 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 30/40 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing winter season. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

जायफल : मजबूत जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जायफल के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक नगण्य होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। ठंड़ के मौसम की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।

Poppy seeds: will remain sluggish

New Delhi, 07 November (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of winter season and weak supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य स्तर के आसपास ही बनी होने तथा ठंड़ के मौसम की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Coriander: may show downfall

New Delhi, 07 November (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 9900 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 600/700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 84 or 1.01 percent to Rs 8246 per quintal because of weak speculative buying. The spot coriander prices will not likely to decrease during the coming one or two days.

धनिया : घट सकता है

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 9900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 600-700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सर्वाधिक सक्रिय वायदा 1.01 प्रतिशत या 84 रुपए मंदा होकर 8246 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत घट सकता है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 07 November (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut slipped by Rs 35 to Rs 1690 per kg owing to the weak offtake even after the lower prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The average auction price declined to Rs 1300/1788 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में और कमी दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 35 रुपए मंदी होकर 1690 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1300/1788 रुपए रह जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Cumin: no more increment

New Delhi, 07 November (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 21200 per quintal because of weak buying even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices slipped by Rs 50/60 per 20 kg. The active contract prices softened by Rs 70 or 0.35 percent to Rs 20065 per quintal because of sluggish speculative buying. The market sentiments may affect due to the recent uptrend. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : रुक सकती है तेजी

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की जीरे में लिवाली सुस्त पड़ती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 21,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.35 प्रतिशत घटकर 20,065 रुपए पर आ गया। हाल ही में आई तेजी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Fenugreek: no long uptrend

New Delhi, 07 November (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of the Rajasthan. There is no possibility of long uptrend in the spot fenugreek prices during the coming days.

मेथीदाना : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।