New Delhi, 12 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held firm at Rs 14500 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. During the weekend, the prices remained stable at Rs 14900 per quintal. Its prices went down by Rs 400 per quintal before a week. In Erode, there were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices strengthened by Rs 438 or 3.16 percent to Rs 14282 per quintal due to the strong buying from the speculators. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming one or two days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड गा एज ईट इज नीचे में 14,500 रुपए प्रति क्विंटल का स्तर छूने के बाद सप्ताहांत में बढ़कर 14,900 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। हालांकि एक सप्ताह पूर्व की तुलना में अभी भी यह 400 रुपए नीची बनी हुई है। ईरोड में इसकी करीब 3000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 438 रुपए या 3.16 प्रतिशत उछलकर 14,282 रुपए पर पहुंच गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
Red chilli: will remain sluggish
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around one lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी रहने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी आवक एक लाख बोरियों के आसपास होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: will remain strong
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1350 per kg due to the feeble buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant supply and availability of the stock. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.
पोस्तदाना : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मजबूती बनी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है।
Coriander: held strong
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of coriander badami went up by Rs 200 to Rs 9000 per quintal owing to the increased buying from the stockists at the sluggish prices. Before this, the prices have gone down in the same ratio. There were around 700/800 bags of coriander reproved to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 44 or 0.64 percent to Rs 6918 per quintal due to the limited buying from the speculators. The spot coriander prices will likely to remain strong during the near future .
धनिया : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में मजबूती बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के गत सप्ताहांत के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.64 प्रतिशत तेज होकर 6918 रुपए हो गया। आने वाले सपताह में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रह सकता है।
Black pepper: possibility of break on downfall
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of black pepper markara reduced by Rs 20 to Rs 760 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals held stable at the same level at the same level of the previous day in Kochi and the prices declined by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the selling may stop from the speculators. There is a possibility of break on downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च की मंदी पर ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 20 रुपए और मंदी होकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 10 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली रुकने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।
Cumin: likely to remain in limited area
New Delhi, 12 May (NNS): Here, cumin prices fell down to Rs 24000 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices, but in the weekend, its prices reached to Rs 24500 per quintal. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There was holiday in Erode mandi. The active contract prices gained by Rs 555 or 2.63 percent to Rs 21660 per quintal owing to the buying from the speculators. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the coming days.
जीरा : सीमित दायरे में रहेगा
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा सीमित दायरे में घूमता रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य मंदा होता हुआ 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल का निचला स्तर छूने के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में अवकाश रहा। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 555 रुपए या 2.63 प्रतिशत तेज होकर 21,660 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में घूमता रहने के आसार हैं।
Big cardamom: no downtrend
New Delhi, 12 May (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut reduced by Rs 20 to Rs 1530 per kg due to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Its average auction price gained to Rs 1350/1900 per kg in the last auction which held on 01st May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए और मंदी होकर 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। एक मई को हुई अभी तक अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1900 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
