New Delhi, 10 December (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 14800 per quintal due to the improved buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. In Erode, there were around 2500 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 604 or 4.19 percent to Rs 15010 per quintal owing to the constant buying from the speculators. The market of turmeric may show uptrend during the coming one or two days.

हल्दी : और बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए सुधरकर 14,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की हर भाव पर लिवाली बनी होने से सक्रिय वायदा 604 रुपए या 4.19 प्रतिशत उछलकर 15,010 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनेां में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 10 December (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at Rs 1300 per kg due to the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the normal supply. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने से यहां पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप पोस्तदाना तुर्की 1300 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य के आसपास ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 10 December (NNS): The arrivals of coriander reported to increase to 2000 bags in the Baran mandi od Rajasthan. Both the prices and the arrivals reported to be at the same level of the previous day. Here also, it’s prices remained stable at Rs 10800 per quintal due to the higher arrivals than the normal level along with remained prices at the previous level. Here also, coriander Badami prices remained firm at Rs 10800 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active speculative buying softened by Rs 6 or 0.06 percent to Rs 10540 per quintal amid sluggish speculative buying. The market sentiments may affect because of the constant increment in the sowing of the new crop. There is no possibility of more down fall in the prices during the coming days.

धनिया : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस)। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की आवक बढ़कर 2 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 10,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 6 रुपए या 0.06 प्रतिशत नरम होकर 10,540 रुपए रह गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 10 December (NNS): The prices of big cardamom kainchicur softened by Rs 10 to Rs 1650 per kg as the major crop of big cardamom has been running in the markets.  Before this, the prices have gone up in the same ratio. It’s average auction price rose to Rs 1500/1737.50 in the last auction which held on 4th December. The market sentiments may affect because of the weak support of sale. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस)। बड़ी इलायची की मुख्य फसल चल रही है। इसका इसकी कीमत पर भी असर नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। 4 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 1500/1737.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। बिक्री का समर्थन कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: possibility of break on downfall

New Delhi, 10 December (NNS): There were around 8-10 thousand bags of cumin reported to arrive in Unjha. Later on, it’s wholesale prices slipped by Rs 20/25 per kg due to the weak buying. The prices of cumin went up by Rs 300 to Rs 22200 per quintal on seeing the higher arrivals and feeble supply. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices improved by Rs 350 or 1.68 percent to Rs 21995 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. It is expected that the market may show nominal increment in the prices during the coming days.

जीरा : मंदी पर अस्थाई ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (एनएनएस)। बिजाई बढ़ती हुई पिछले सीजन के आसपास पहुंच जाने की खबरों के बाद भी ऊंझा में जीरे की आवक हाल ही के 8-10 हजार बोरियों के स्तर पर ही बनी रही। इसके बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी थोक कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां आपूर्ति तंग होने तथा स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 300 रु तेज होकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व इसमें 100 रु की मंदी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 350 रुपए या 1.68 प्रतिशत तेज होकर 21,1995 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में जीरे की नवीनतम तेजी अस्थाई साबित हो सकती है।