New Delhi, 27 October (NNS): The upcoming quality of the tur does not seems good in Karnataka, Andhra Pradesh and Maharashtra. On the other hand, the tur of rabi season has already been sold out in the markets. In Rangoon, the unloaded stock is being available at the higher level in Chennai due to the higher prices in Chennai, due to this reason, the prices may increase intermittently. The tur which was selling at Rs 9800 per quintal, but now, it is ruling at Rs 9900 per quintal. In Chennai, the import prices went up by Rs 300 per quintal, on seeing this, the market may increase during the near future.
तुवर-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक में आने वाली तुवर की फसल बढ़िया नहीं है। दूसरी ओर देसी रबी सीजन वाली तुवर भी निबट चुकी है। रंगून में ऊंचे भाव होने के चलते चेन्नई में उतरने वाले माल काफी महंगे पड़ रहे हैं। यही कारण है कि तुवर में रुक रुक कर तेजी का रुख बना हुआ है। कल तुवर नीचे में 9800 रुपए बिकी थी, जो आज 9900 रुपए बोल रहे हैं। आयात पड़ता चेन्नई में 300 रुपए महंगा लग रहा है, इसे देखते हुए यहां भी बाजार जल्दी और उछल जाएगा।
Wheat: prices may increase after the correction
New Delhi, 27 October (NNS): Although, the procurement policy of government seems good in the current fiscal year, due to this, huge amount of wheat has been available in the central pool, but there is some imperfections, due to this reason, the prices of wheat have not showed record uptrend as the bumper amount of stock has been available in the markets and higher production. Presently, the prices have been ruling at Rs 3150/3160 per quintal. Therefore, the quantity of the sale seems high in the open markets and the government has been selling less amount of stock in the markets.
गेहूं-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि चालू विपणन वर्ष में गेहूं की खरीद नीति, सरकार की बहुत ही बढ़िया रही, जिससे लक्ष्य से अधिक गेहूं केंद्रीय पूल हेतु उपलब्ध हो गया, लेकिन बिक्री नीति में कुछ खामियां दिखाई दे रही हैं, इसी कारण उत्पादन अधिक एवं स्टॉक भी बंपर होने के बावजूद भी गेहूं में रिकॉर्ड तेजी बन गई है। इस समय 3150/3160 रुपए प्रति क्विंटल के भाव हो गए हैं, जो गत वर्ष नहीं बन पाए थे। अत: सरकार को खुले बाजार में बिक्री के लिए क्वांटिटी, खपत के अनुरूप बढ़ाकर कर देनी चाहिए, अभी सरकार द्वारा बहुत ही कम बेचा जा रहा है।
Fine rice: will be risky for the whole season
New Delhi, 27 October (NNS): The ready crop of paddy gets affected due to the constant fluctuations in weather, but this year, its harvesting seems high in the various areas, but the market showed heavy uptrend during the season owing to the constant shipments and export demand which was stable from the last 6 months, due to this reason, the market showed intermittent uptrend. Its prices slipped by Rs 200 per quintal during the last two days, after this, its prices went up by Rs 100 per quintal and the market may expected to increase by Rs 200 per quintal, but there is a fear of risk in the prices of all varieties of basmati rice for the whole year. Here, the prices of rice sela 1509 was being traded at Rs 8200/8300 per quintal in truck load after the afternoon, but the prices also quoting at Rs 8400 per quintal, in these circumstances, the market may not show more downfall, but it is profitable to hoard the stock for the long time.
बारीक चावल-पूरे साल जोखिम रहेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) जलवायु में बार-बार परिवर्तन होने से धान की खड़ी फसल को नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन इस बार इसकी रोपाई भी विभिन्न क्षेत्रों में अधिक हुई थी, लेकिन पिछले 6 महीने के रुके हुए निर्यात मांग लगातार बनने एवं शिपमेंट जारी रहने से सीजन में ही बाजार काफी उछाल गए हैं। यही कारण है कि रुक-रुक कर बाजार उछल जा रहा है। विगत दो दिनों में 200 रुपए गिरावट के बाद कल शाम को पुन: 100 रुपए बाजार बढ़ गया तथा अभी और बाजार 200 रुपए बढ़ सकता है, लेकिन बासमती प्रजाति के सभी चावल में पूरे साल जोखिम का डर बना रहेगा। यहां चावल 1509 सेला कल दोपहर तक 8200/8300 रुपए ट्रक लोड में बिका था, लेकिन शाम को फिर से 8400 रुपए बोलने लगे, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी कुछ दिन बाजार घटने वाला नहीं है, लेकिन लंबे टाइम हेतु स्टॉक संभल कर करना चाहिए।
Maize: will be the shortage of the stock
New Delhi, 27 October (NNS): This year, the production of maize has already been over, due to this, there is a lack of stock. On the other hand, the production of the crop showed downfall in MP and Maharashtra, due to this reason, the prices gained by Rs 50/60 to Rs 2600/2625 per quintal from the starting of the season. The reality is that the ethanol companies are purchasing the stock constantly and the stock has been constantly selling out for Nepal and Bengal from Bihar, due to this, it is being traded at Rs 2800/2850 per quintal. The maize of Bihar also selling at Rs 3000 per quintal in Haryana and Punjab reach and the demand seems constant, in these circumstances, the market may likely to remain high during the near future.
मक्की-इस बार शॉर्टेज में तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) मक्की का क्षेत्रवार उत्पादन इस बार निबटता रहा है, इसलिए स्टॉक में मक्की नहीं है। दूसरी ओर एमपी महाराष्ट्र के उत्पादन में भी पोल का अनुमान आ रहा है। यही कारण है की सीजन के शुरुआत में ही 50-60 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 2600/2625 रुपए प्रति कुंटल का गोदाम पहुंच में व्यापार हो गया है। वास्तविकता यह है कि एथेनॉल कंपनियां लगातार खरीद कर रही है तथा बिहार से नेपाल व बंगाल के लिए काफी माल चले जाने से वहीं पर बाजार 2800/2850 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने लगा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 3000 रुपए बिक गई है तथा बराबर मांग बनी हुई है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी और तेज रहने वाला है।
Millet: stock will be profitable
New Delhi, 27 October (NNS): Although, the crop of millet reported to be high, but its consumption increased by 40/42 percent in the poultry feeders along with the foodgrains, due to this, the demand seems high in the market as compared to the supply, due to this reason, in Mauli and Barwala reach, it is being quoted at Rs 2600 per quintal and the prices may gain to Rs 2640/2650 per quintal. Whereas, the prices of maize have been ruling at the higher level, in these circumstances, the prices may increase after some time.
बाजरा-स्टॉक लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) यद्यपि बाजरे की फसल अधिक हुई है, लेकिन इसकी 40-42 प्रतिशत अधिक खपत पोल्ट्री-कैटल फीड मिलों के साथ-साथ खाद्यान्नों में हो जाने से मंडियों में माल की आपूर्ति से, अधिक डिमांड चल रही है। यही कारण है कि बाजरा मौली बरवाला पहुंच में दोबारा 2600 रुपए बोलने लगे हैं तथा आगे का 2640/2650 रुपए बिकने के समाचार मिल रहे हैं। वहीं मक्की के भाव फिर उछल गए हैं, इन परिस्थितियों में बाजरा भी आगे चलकर और तेज हो जाएगा।
Masoor: no long uptrend in the near future
New Delhi, 27 October (NNS): We believe that there is a shortage of masoor stock, but the stock of Canada has been unloading at the Mundra port and the previous stock has been lying at the ports, due to this reason, in Bilti, its prices fluctuates by Rs 100 per quintal. Here, it is being traded at Rs 6700/6725 per quintal and the masoor of Canada also selling at the lower level of Rs 700/750 per quintal, due to this, the prices seems favourable in most of the mills, due to this reason, the prices may not show long uptrend during the near future.
मसूर-निकट में लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि मसूर का स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन कनाडा के माल लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रहे हैं तथा पहले के माल भी पड़े हुए हैं, इस वजह से देसी मसूर बिल्टी में 100 रुपए प्रति क्विंटल ऊपर नीचे घूम रही है। यहां 6700/6725 रुपए का व्यापार हो रहा है, कनाडा की मसूर 700/750 रुपए नीचे बिक रही है, इससे अधिकतर दाल मिलों के पड़ते कनाडा के माल में लग रहे हैं। यही कारण है कि इसमें निकट में लंबी तेजी की गुंजाइश नहीं है।
Urad: good crop in UP
New Delhi, 27 October (NNS): The new crop of urad has been started arriving in Gangoh line and the crop seems good in the above areas, there, it is being traded at Rs 9000/9200 per quintal and the stock has been fulfilling the demand of UP and Haryana. On the other hand, the stock has been selling out in Uttaranchal, due to this, the prices fluctuate by Rs 200 per quintal for some days. Presently, the prices of urad FAQ also ruling at Rs 10150 per quintal and the small stock also ruling at Rs 9800/9900 per quintal and the prices may show more fluctuations because the stock of Gangoh line has been started unloading in the mill and the quality of the stock seems superior.
उड़द-यूपी में फसल बढ़िया
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) गंगोह लाइन में उड़द की नई आवक शुरू हो गई है तथा उक्त क्षेत्रों में बहुत बढ़िया फसल बता रहे हैं, वहां माल 9900/9200 प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है, उन मालों से यूपी एवं कुछ हरियाणा की पूर्ति हो रही है। उधर उत्तरांचल में भी माल पड़ते में जा रहा है, जिससे रंगूनी उड़द के भाव कुछ दिन 200 रुपए ऊपर नीचे चलते रहेंगे। वर्तमान में एस क्यू उड़द 10150 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है तथा अभी छोटा माल भी 9800/9900 रुपए के बीच घूम रहा है तथा दिवाली तक ज्यादा घट बढ़ नहीं है, क्योंकि गंगोह लाइन का माल भी दाल मिलों में पड़ते में उतरने लगा है तथा क्वालिटी बढ़िया आई है।
Moong: should trade constantly
New Delhi, 27 October (NNS): The prices of moong have been ruling at the higher level in all the states rather than Rajasthan. The processing of the stock seems constant in the mills and the supply of moong Rajasthan showd downfall, on seeing this, it is being traded at Rs 8500/8/700 per quintal and the prices may increase and the inferior quality stock also ruling at Rs 7000 per quintal. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मूंग-व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) राजस्थान के अलावा और किसी राज्य के मूंग के पड़ते नहीं लग रहे हैं। पहले के टेंडर हुए माल दाल मिलों में प्रोसेसिंग हो रहे हैं, आने वाले समय में राजस्थान की मूंग की आपूर्ति घट जाएगी, इसे देखते हुए जो व्यापार 8500/8700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बढ़िया माल के हो रहे हैं, इसमें आगे चलकर अच्छी तेजी लग रही है। नीचे वाले माल भी अब 7000 रुपए से कम के नहीं है। अत: व्यापार में जोखिम नहीं है, मूंग मीठा होता रहेगा।
Gram desi: prices may rose to Rs 8000 per quintal
New Delhi, 27 October (NNS): The sowing of gram desi will likely to be over soon and the plants seems weak after the sowing in the yields because of the less moisture. The harvesting of the crop seems unfavourable in Andhra Pradesh and Karnataka. Here, the upcoming crop expected to be weak due to the shortage of water in Rajasthan, due to this reason, the prices may not show more uptrend despite the import of Australia. The prices of gram desi ascended from Rs 7500 to Rs 8000 per quintal.
देसी चना-8000 रुपए को पार करेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) देसी चने की बिजाई का समय लगभग बीतने वाला है, खेतों में बिजाई होने के बाद पौधों में रौनक नहीं है, क्योंकि नमी की भारी कमी है। आंध्र प्रदेश कर्नाटक में पहले से ही खेत जुताई के अनुकूल नहीं है। इधर राजस्थान में भी पानी की कमी से आने वाली फसल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना बन गई है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया से आयात होने के बावजूद भी इस बार देसी चने की तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका कल 7500 का व्यापार हुआ तथा यह 8000 रुपए पार कर सकता है।
Rajma chitra: prices may increase after the stability
New Delhi, 27 October (NNS): The steamers of new rajma chitra will likely to arrive in between a day or two days. Presently, the traders are selling profit taking selling after the uptrend during the previous days and the buying seems high at the current level, due to this, the market seems silent, but there is no possibility of more downfall in the stock of China on seeing the domestic crop and china’s crop. The unloaded stock also quoting at Rs 145 per kg and the trade of rajma chitra will be profitable during the near future.
राजमां चित्रा-ठहराव के बाद उछलेगा
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) बाजारों में चर्चा है कि चीन से चले हुए नए राजमां चित्रा का स्टीमर आज-कल में लग सकता है। फिलहाल पिछले दिनों की आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चल रही है तथा ऊंचे भाव में लिवाली नहीं है, जिससे बाजार खामोश बना हुआ है, लेकिन घरेलू तथा चीन की फसल को देखते हुए चीन के माल में घटने की गुंजाइश नहीं है। उतरने वाला माल 145 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं तथा आगे भी इस बार राजमा चित्र का व्यापार बढ़िया ही रहेगा।
Gram kabuli: no possibility to decrease
New Delhi, 27 October (NNS): The prices of gram kabuli fell down by Rs 300 per quintal due to the weak demand during the last one week, but the arrivals of the stock seems weak from MP and Maharashtra due to the bullish trend in Bhopal and Indore line and the speculators are not selling the stock at the current level, in these circumstances, the market may increase from here.
काबुली चना-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) हम मानते हैं कि पिछले एक सप्ताह से काबुली चने में ग्राहकी कमजोर होने से बढ़े हुए भावों में 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है, लेकिन इंदौर भोपाल लाइन में बाजार तेज होने से मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के यहां कम आ रहे हैं तथा आढ़त में स्टॉक किए हुए माल के भी बिकवाल नहीं हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए यहां से बाजार फिर बढ़ सकता है।
Pea: possibility to increase
New Delhi, 27 October (NNS): The market has remained under pressure from the last one week, but there is a shortage of the stock in the markets. This year, the arrival pressure of the stock seems unfavorfable at the Indian ports, due to this, the prices of white pea may not decrease from Rs 4950/5000 per quintal. The traders have stored huge amount of green pea during the previous days which is selling at the lower level and the prices will not decrease during the near future.
मटर-फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) मटर में पिछले एक सप्ताह से बाजार कुछ दबा हुआ है, लेकिन किसी भी मंडी में स्टॉक ज्यादा नहीं है। इस बार भारतीय बंदरगाहों पर भी माल का प्रेशर अनुकूल नहीं है, इस वजह से 4950/5000 रुपए प्रति क्विंटल की सफेद मटर में घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। हरी मटर में पिछले दिनों भारी में कारोबारियों ने स्टॉक किया था, जो घटाकर बिकवाल आने लगे हैं तथा उसमें और मंदा आ सकता है।
Guar gum: no decrement
New Delhi, 27 October (NNS): The prices of guar gum slipped by Rs 100 to Rs 15200/15300 per quintal due to the weak demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur Mandi, its prices slipped by Rs 50 to Rs 7900/7950 per quintal owing to the constant selling from the stockists. In the markets of Haryana, its prices remained stable at the same level. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
ग्वार गम-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग घटने से ग्वार गम के भाव 100 रुपए घटकर 15200/15300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली से जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 7900/7950 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव पूर्व स्तरपर टिके रहे।आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
