New Delhi, 20 May (NNS): Due to the weak production and huge amount of imported stock has already been sold at the lower prices from the ports, due to this, in Chennai, the  prices rose by Rs 150–160 per quintal as compared to here. Here also, the prices of Lemon Tur increased by Rs 100 to Rs 8300 per quintal from the last two days due to the increased local and upcountry sale. Therefore, the prices may increase in future because the mills of  Katni and Neemuch line had already sold out their stock at the lower level. Meanwhile, the supply of tur has already been over in Gaya line of Bihar. Therefore, the market will likely to increase in the coming period.

तुवर- रुक-रुक कर तेजी कायम

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) तुअर का उत्पादन कम होने तथा नीचे वाले भाव में भारतीय आयातकों के माल काफी निपट जाने से बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है, इस वजह से चेन्नई में यहां के पड़ता से 150/160 रुपए प्रति कुंटल में ऊंचे भाव चल रहे हैं। यहां भी दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी में निकलने से 100 रुपए और बढ़कर 8300 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर दो दिनों हो गई है। अत: आगे चलकर तुवर में और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि नीमच लाइन की तुवर कटनी की दाल मिलों ने मंदे भाव में झटक लिया है। उधर बिहार के गया लाइन में तुवर की आपूर्ति समाप्त हो गई है। अत: आगे चलकर बाजार तेज ही रहने वाला है।

Wheat: production may rose to 310 lakh metric tonnes

New Delhi, 20 May (NNS): The government has directed to procure 70 percent of loster loss wheat and the procurement of broken and shrinked wheat also went up from 6 percent to 20 percent, due to this reason, the gross procurement of wheat rose to 310 lakh metric tonnes and the government has set the purchase target till 345 lakh metric tonnes till 30 June. Looking at the arrivals of wheat in the producing markets, it seems that this target will be achieved. However, the government employees are still harassing farmers at the procurement centres and rejecting their wheat stock, as such complaints being reported from all the centres. Farmers of the Bhanwarkol block of Ghazipur have also complained that there is no clarity regarding the procurement, whereas, local traders are offering only Rs 2250/2300 per quintal for their wheat, due to this reason, a large quantity of wheat will remain with farmers despite higher production, which they may later have to sell at lower prices. Therefore, the prices may not show long uptrend.

गेहूं- 310 लाख मीट्रिक टन पार

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) सरकार द्वारा 70 प्रतिशत लोस्टर लॉस गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया गया है तथा टूटे व सिकुड़े गेहूं 6 प्रति बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है, इस कारण से गेहूं की सकल खरीद 310 लाख मीट्रिक टन को पार हो गई है तथा सरकार का खरीद लक्ष्य 30 जून तक 345 लाख मीट्रिक टन का निर्धारित है। उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक को देखते हुए ऐसा आभास हो रहा है कि यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। हालांकि अभी भी क्रय केंद्रों पर सरकारी कर्मचारी, किसानों को तंग कर रहे हैं और गेहूं रिजेक्ट करके लौटा दे रहे हैं, ऐसी शिकायतें सभी राज्यों से आ रही है। गाजीपुर के भांवरकोल ब्लॉक में भी किसानों ने शिकायत की है कि खरीद का कुछ पता नहीं है, हमारा गेहूं 2250/2300 रुपए में लोकल व्यापारी मांग रहे हैं। यही कारण है कि उत्पादन अधिक होने से गेहूं अधिक किसानों के पास बचेगा, जो आगे मंदे भाव में बेचना पड़ेगा। अत: लंबी तेजी नहीं आएगी।

Fine rice: no more downfall

New Delhi, 20 May (NNS): After the continuous downfall over the past fortnight, the exporters have started showing interest in all varieties of basmati sela rice at the lower level. In UP, sharbati Steam rice was reported to be sold at Rs 6,800 per quintal in truck loads and the stock has not been available in these prices. Here too, steam rice prices have increased by Rs 50 to Rs 7,000 per quintal. Apart from this, 1401 Steam rice is being quoted at Rs 8,800/8,900 per quintal. Considering the shortage of paddy in rice mills, the prices of fine rice may not show more downfall during the near future.

बारीक चावल- अब मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से लगातार गिरावट के बाद नीचे वाले भाव में निर्यातकों की सभी तरह के सेला बासमती चावल की पूछपरख आने लगी है। यूपी से ट्रक लोड में 68 रुपए प्रति कुंतल शरबती स्टीम बिकने के समाचार है तथा अब इन भावों में माल नहीं मिल रहा है। यहां भी 50 रुपए बढ़कर स्टीम के भाव 7000 रुपए का व्यापार हो गया। इसके अलावा 1401 स्टीम चावल 8800/8900 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। राइस मिलों में धान की कमी को देखते हुए यहां से बाजार में मंदा रूकने के आसार बन गए है।

Maize: arrivals seems favourable

New Delhi, 20 May (NNS): The new crop of maize has been arriving in Bihar from the past one month, but this season there is no arrival pressure in any market. However, big companies have now started purchasing the stock at the current level, and starch mills are also doing all-round buying at the lower level, because the stock of maize has already been sold out in Madhya Pradesh. On the other hand, no other major maize will arrive from any state expect Bihar.  At present, there, its prices reduced by Rs 50 to Rs 1850/1900 per quintal owing to the constant profit taking selling. In godown reach, it is being traded at Rs 1950 per quintal and it is expected that its prices may rise around Rs 100–150 per quintal. The sowing of cob maize seems weak in Uttar Pradesh this year, while its main crop will arrive in October. Therefore, the crop of Bihar will likely to be profitable in the near future.

मक्की- आवक अनुकूल हुई

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) मक्की बिहार में एक महीने से आ रही है, लेकिन किसी भी मंडी में इस बार माल का प्रेशर नहीं है। हालांकि बड़ी कंपनियां अब खरीद करने लगी है तथा स्टार्च मिले भी नीचे वाले भाव में चौतरफा लिवाली करने लगी है, क्योंकि मध्य प्रदेश में मक्की का स्टॉक लगभग कट चुका है। दूसरी ओर बिहार के अलावा और कोई मक्की आने वाली नहीं है। फिलहाल मुनाफा वसूली की बिकवाली से वहां 50 रुपए और घटकर 1850/1900 रुपए प्रति कुंतल हो गयी है। गोदाम पहुंच में 1950 रुपए तक व्यापार हो रहा है तथा आगे चलकर इसमें सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है। भुट्टो वाली मक्की की बिजाई भी इस बार यूपी में कम हुई है तथा मुख्य फसल अक्टूबर में आएगी। अत: वर्तमान भाव की बिहार की मक्की में लाभ मिलेगा।

Millet: no more fluctuations

New Delhi, 20 May (NNS): We believe that there is a shortage of millet stock in every mandi, but the sale also reported to be weak amid sluggish prices of wheat and maize, due to this  reason, the market is increasing slowly. Although the market is gradually leaving the lower price levels behind, but there is a lack of stock amid shortage of liquidity in the markets. In this situation, stockists are continuously selling their goods whenever the market rises slightly. In Mauli and barwala reach, the millet of UP and Rajasthan is being traded between Rs 2175/2185 per quintal as per the quality. In these circumstances, the pace of any upward movement is likely to remain slow, but there is no possibility of a major decline in future.

बाजरा- ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, लेकिन मक्की गेहूं सस्ता होने से बाजरे का भी समर्थन अपेक्षाकृत बिक्री का कम मिल रहा है। यही कारण है पिछले दिनों की बढ़त के बाद बाजार धीरे-धीरे चल रहा है। हालांकि नीचे वाले भाव को बाजार छोड़ता जा रहा है, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी होने से स्टाक की मनोवृत्ति कमजोर पड़ गई है, जिस कारण स्टॉकिस्ट थोड़ा सा बाजार बढ़ने में माल बेचते जा रहे हैं। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2175/2185 रुपए प्रति क्विंटल के बीच नमी व सफाई के अनुसार बिक रहा है, इन परिस्थितियों में तेजी की गति धीमी रहेगी, लेकिन मंदा बिल्कुल नहीं है।

Masoor: small masoor showed heavy increment

New Delhi, 20 May (NNS): The consumption of small masoor reported to be strong in Bihar, West Bengal, Assam, and Odisha, while its sowing area in Rajasthan, Uttar Pradesh, and Bihar has shrunk to only around 25 percent. Due to this reason, the market has again risen to Rs 9500–10,000 per quintal. The stock of Kota line has been selling at the lower level, but the quantity of the stock is limited. Apart from this, the prices of bold masoor of Ganj Basoda, Mungawali, Beenaganj, and Bhopal line is being traded at Rs 6900–6930 per quintal, while imported Canadian masoor is trading at Rs 6250/6300 per quintal. Therefore, the prices may increase in future.

मसूर- छोटी में ज्यादा बढ़त

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) मसूर छोटी की खपत बिहार बंगाल असम उड़ीसा में जबर्दस्त होती है, जबकि इसकी बिजाई राजस्थान यूपी एवं बिहार तीनों ही राज्यों में सिमट कर 25 प्रतिशत रह गई है। यही कारण है कि बाजार इन दिनों बढ़ाकर फिर से 9500/10000 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। कोटा लाइन की कुछ सस्ती बिक रही है, लेकिन वह माल ज्यादा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मोटी मसूर गंज बासौदा मुगावली बीनागंज एवं भोपाल लाइन की 6900/6930 रुपए बिक रही है, कनाडा की मसूर 6250/6300 रुपए बिक रही है। अत: इसमें तेजी तो आएगी।

Urad: prices may jump to Rs 9500 per quintal

New Delhi, 20 May (NNS): The urad stocks that had arrived at Chennai Port have already been sold out in the recent days, while the current shipment stocks had earlier been sold at lower prices. Meanwhile, the prices have been increasing constantly in North India, due to this, the sale of its dal showed uptrend. On the other hand, deliveries of previously sold stocks have already been completed, due to this reason, the market has been slowly rising over the past four to five days. Here, the prices of both SQ and FAQ quality is being quoted at Rs 9050 and Rs 8450 per quintal respectively. Even today, bringing stock from Chennai is proving costly and it is expected that the prices may increase by Rs 500 per quintal after some days. Once the containers are sold out, the market may increase if there will be delay in the arrivals. Now, the stock of pulses are not present in any mill.

उड़द- 9500 रुपए संभव

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) चेन्नई पोर्ट पर पिछले दिनों के लगे उड़द बिक चुके हैं, चालू शिपमेंट के माल पहले ही नीचे भाव में बिक चुके हैं, इधर उत्तर भारत में दाल की बिक्री बढ़ जाने से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ हैं। दूसरी ओर बिके हुए मालों के डिलीवरी पहले ही हो चुकी है। यही कारण है कि पिछले चार-पांच दिनों के अंतराल धीरे-धीरे बाजार बढ़ता जा रहा है। यहां एसक्यू क्वालिटी के भाव 9050 एवं एफ ए क्यू के भाव 8450 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। आज भी चेन्नई से यहां माल मंगाने पर पड़ता महंगा ही लग रहा है, जिससे कुछ दिन के बाद 500 रुपए की तेजी लग रही है। जैसे ही कंटेनर बिक जायेंगे, वहां लोडिंग में देरी से यहां माल विलंब से उतरने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। मंडियों में स्टॉक किसी भी दाल मिलों के पास नहीं है।

Moong: no trade of increment

New Delhi, 20 May (NNS): The new moong crop has become ready in West Bengal, but the prices does not seems favourable in Delhi as it is ruling at the higher prices there. Here, tender stock is being traded between Rs 6500–7400 per quintal in Rajasthan and MP. The inferior quality stock of Rajasthan also ruling around Rs 6000–6800 per quintal. The sale of moong dal chilka and dhoya seems unfavourable, due to which, the prices have not showed expected uptrend. Most of the pulse mills expect that moong from Madhya Pradesh will soon start arriving at competitive prices, and sowing also reported to be good in Uttar Pradesh. Considering these conditions, it is advisable not to trade at the current level.

मूंग- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) मूंग की नई फसल बंगाल में तैयार हो गई है, लेकिन अभी वहां ऊंचे भाव होने से दिल्ली के पड़ता नहीं लग रहे हैं। यहां टेंडर वाले माल राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आकर बिक रहे हैं, जो 6500/7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान के हल्के माल 6000/6800 रुपए के बीच बोल रहे हैं। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है, जिससे स्टॉक कम के बावजूद तेजी नहीं बन पा रही है। सभी दाल मिलों को अनुमान है कि एमपी की मूंग पड़ते में आने लगेगी तथा यूपी में भी बिजाई अच्छी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram desi: inferior quality stock will not be available

New Delhi, 20 May (NNS): The supply of desi chana is not high in any mandi across Rajasthan, Karnataka, Maharashtra, or Madhya Pradesh. Due to downfall in the production and inferior quality, due to this, dal mills are facing considerable difficulty in procuring the stock. According to the millers, good-quality chana is not available in the markets, whereas selling of dal and besan remains weak. In this situation, both millers and traders are facing difficulties during the current season. The market has been increasing constantly due to the unavailability of the stock in the current week, today also, its prices rose by Rs 100 to Rs 6000 per quintal. On seeing the production and stock, the prices of  gram desi may increase by Rs 500 per quintal during the near future.

देसी चना- नीचे के माल हाथ नहीं लगेंगे

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। उत्पादन में पोल आने एवं क्वालिटी हल्की होने से दाल मिलों को माल की खरीद में काफी परेशानी हो रही है। दाल मिलर्स बता रहे हैं कि बढ़िया चना मिल नहीं रहा है, जबकि दाल बेसन बिक नहीं रहा है। इस विषय पर इस बार मिल्लर्स और ट्रेडर्स दोनों फंसे हुए हैं। चल सप्ताह में माल नहीं मिलने से बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है आज भी 100 रुपए बढ़कर 6000 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया। आगे उत्पादन व स्टाक को देखते हुए आगे चलकर के वर्तमान भाव 500 रुपए प्रति कुंतल जल्दी लाभ दे जाएगा।

Rajma chitra: prices will likely to remain high

New Delhi, 20 May (NNS): The production of Chitra Rajma reported to be high this season and the traders have sold out their stock of barsi and beed line at the lower level, but the selling of the stock seems difficult due to the lack of rupee in the markets at the sluggish rate. However, even at reduced prices, selling has become difficult due to the shortage of liquidity in the markets, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian Brazil remained stable at Rs 90–95 per kg. In China, it is being traded between $1080–1100 per ton as per the quality. There are rumours that the importers are doing the dealing of inferior quality stock in order to compete with Indian Brazil stock, but Indian Brazil Rajma is still selling first. The quality of the stock reported to be superior. Even today, good-quality Chinese Rajma will not be available below Rs 115–116 per kg. On seeing these circumstances, the stock of Indian Brazil will be profitable in the near future.

राजमां चित्रा- भविष्य में तेजी कायम

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक हुआ था तथा पड़ते में कारोबारियों ने बीड बारसी लाइन का माल झटक लिया, लेकिन मंदे वाले भाव में भी बाजारों में रुपए की तंगी होने से माल बिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि 90/95 रुपए प्रति किलो पर इंडियन ब्राज़ील यहां टिका हुआ है, चीन में क्वालिटी अनुसार 1080/1100 डॉलर प्रति टन के बीच व्यापार हो रहा है। ऐसी चर्चा है कि आयातक इंडियन ब्राज़ील के टक्कर में माल बेचने के लिए कुछ हल्के सौदे भी कर रहे हैं, लेकिन पहले माल इंडियन ब्राज़ील बिक रहा है। यह माल क्वालिटी में बढ़िया है, बढ़िया चीन आज भी 115/116 रुपए प्रति किलो से कम का नहीं मिलेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर इंडियन ब्राज़ील वाले माल में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: these prices will not be visible

New Delhi, 20 May (NNS): There has certainly been a decline in the production of gram kabuli, but traders are still hesitant to purchase huge amount of stock on seeing the carryover stock from the previous season. The reality is that after medium-quality gram kabuli is being traded at Rs 57 per kg at lower levels, but now, it is ruling at Rs 65 per kg. Now, the stock has not been available in these prices and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, it would be advisable to buy Kabuli chana at the current prices and hold it patiently, as there is strong potential for substantial profits in the future.

काबुली चना- ये भाव दिखाई नहीं देंगे

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) काबुली चना का उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक बचने से कोई भी कारोबारी ज्यादा माल लेने में हिम्मत नहीं जुटा रहा है। वास्तविकता यह है कि नीचे में 57 रुपए प्रति किलो मीडियम काबुली चना बिकने के बाद अब उसके भाव 65 रुपए हो गए हैं। अब इन भावों में भी उत्पादक मंडियों से माल कम मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे भविष्य में वर्तमान भाव का काबुली चना लेकर शांत बैठ जाना चाहिए, आगे चलकर इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Pea: prices may increase again

New Delhi, 20 May (NNS): In Kanpur line, the prices of desi pea of Lalitpur and Jhansi line rose by Rs 200 per quintal and today, it is being quoted at the higher level, but the stock has not been available in these prices. The big stockists tried to sold out their stock illegally at the higher during the previous days. Presently, there is a lack of rupee in the markets, but today, stocks arriving from Canada are landing at Mundra Port at much higher parity prices. Therefore, it is profitable to purchase the stock of pea at every price.

मटर- फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) ललितपुर झांसी लाइन की देसी मटर कानपुर लाइन में 200 रुपए प्रति कुंतल कल और आज मिलाकर तेज बोल रहे हैं, लेकिन इन भाव में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, पिछले दिनों केवल बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा बाजार को तोड़कर पीछे से माल झटकने की कोशिश की गई थी, वर्तमान में रुपए की वापसी बाजार में कम है, लेकिन आज की तारीख में कनाडा से उतरने वाले माल काफी ऊंचे पड़ते के मुंदड़ा पोर्ट पर मिल रहे हैं। अत: जिस मंडी में जो भाव मिल रहा है, खरीद करनी चाहिए।