New Delhi, 03 September (NNS): Due to importers increasing prices in Chennai, Lemon Tur has increased by Rs 200 in the last two days and is now at ₹8,500 per quintal. However, the Chennai market is not giving a favourable landed cost, so the price may rise by another Rs 500 soon.At present, traders should consider buying. Stocks in Chennai are not very high, and deals from Burma are becoming expensive at current prices. Therefore, Lemon Tur may reach Rs 9000 per quintal.

तुवर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) चेन्नई में आयातकों द्वारा भाव बढ़ा दिए जाने से दो दिनों में 200 रुपए बढ़कर लेमन तुवर यहां 8500 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, लेकिन चेन्नई से पड़ता नहीं लग रहा है, जिस कारण जल्दी इसमें 500 रुपए की और तेजी लग रही है। अभी माल खरीदना चाहिए। चेन्नई में माल ज्यादा नहीं है, बर्मा से आज की तारीख में सौदे करने पर महंगा पड़ रहा है। अत: 9000 रुपए बन सकती है।

Wheat: possibility to increase

New Delhi, 03 September (NNS): The supply of wheat seems high in all the states along with Delhi NCR from the producing markets, due to this, its prices reduced by Rs 35/40 to Rs 2955/2970 per quintal in the local markets. The inferior quality stock has been quoted at Rs 2850 per quintal.  After the increment during the last fortnight, the arrivals of wheat showed uptrend in the market during the last two to three days, but the demand reported to be good in the eastern parts of the country, due to this, the prices of wheat remained stable at the same level in the markets of UP and MP, in this situation, the market may not show more downfall. The roller flour mills of Delhi NCR are purchasing the stock at the current level, due to this, the market may increase after some time. Its prices may decrease after the selling out of the stock in OMSS, unless it will increase gradually during the near future. The government has crossed the procurement target which was around 345 lakh tonnes, but it was 356 lakh metric tonnes during the previous week, but it will be profitable after selling in the markets.

गेहूं-अभी तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों में बढ जाने से इसके भाव 35/40 रुपए घटकर स्थानीय बाजार में 2955/2970 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। हल्के माल 2850 रुपए बोल रहे हैं। गत पखवाड़े की आई तेजी के बाद दो-तीन दिनों से गेहूं की आवक मंडियों में  बढ़ गई है, लेकिन पूर्वी भारत की अच्छी मांग चल रही है, जिससे मध्य प्रदेश यूपी की मंडियों में एक बार बाजार ठहर गए हैं, जिससे बाजार यहां यह बाजार ज्यादा मंदा नहीं लगता है। दिल्ली एनसीआर के रोलर फ्लोर मिलें माल खरीद रही हैं, जिससे बाजार कुछ दिन बाद बढ़त लग रही है। सरकार द्वारा ओ एम एस एस में बेचे जाने के बाद ही घटेगा, नहीं तो धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। सरकारी खरीद लक्ष्य को पार कर गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो बीते सप्ताह ही 356 लाख मीट्रिक टन हो चुका है, किंतु इसका लाभ सरकारी गेहूं मार्केट में आने पर ही मिलेगा।

Fine rice: should sell from here

New Delhi, 03 September (NNS): The demand of basmati rice reported to be good from the exporters and the domestic markets, despite this, the markets seems weak due to the arrivals of the new paddy in Punjab. The prices of rice steam 1401 also selling at Rs 9800/10000 per quintal. It is being traded at Rs 8900 per quintal at the lower level. Similarly, the prices of sharbati along with 1718 also dropped down by Rs 300/400 per quintal during the last 2/3 days. On seeing the supply of the new stock, the prices may increase during the near future. Presently, the market will likely to remain high on seeing the enquiries from the exporters.

बारीक चावल-यहां से बेचते रहना चाहिए

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों एवं डोमेस्टिक ग्राहकी अच्छी होने के बावजूद भी पंजाब में नया धन आने से बाजार सुस्त हो गए हैं । चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया है। यह नीचे में 8900 रुपए आ गया था। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 2-3 दिन में 300/400 रुपए की गिरावट आ गई है।नये माल की आपूर्ति को देखते हुए आगे तेजी नहीं लग रही है। फिलहाल निर्यातकों की पूछ परख को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।

Maize: market will remain high

New Delhi, 03 September (NNS):The stockists are selling out their stock at the higher level due to the weak production in Bihar.  There is a shortage of the stock in the markets of UP during the current week. Whereas, its prices jumped by Rs 50 to Rs 2350/2400 per quintal in the markets owing to the increased buying from the ethanol companies, due to its effect, maize prices in UP and Bihar also being quoted at Rs 2650 and Rs 2750 per quintal respectively. Here, the allotted stock has already been sold out in the markets. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. In Haryana and Punjab reach, the stock of Bihar also quoting at Rs 2750/2775 per quintal.

मक्की-बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) बिहार में इसका उत्पादन कम होने से स्टॉकिस्ट लगातार भाव बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं। चालू सप्ताह में यूपी की मंडियों में स्टाक कम हो गया है, वहीं इथेनॉल कंपनियों की लिवाली बढ़ने से 50 रुपए उछलकर 2350/2400 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव हो गए हैं, इसके प्रभाव से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बढ़ाकर यूपी का 2650 एवं बिहार का 2750 रुपए बोलने लगे हैं। इधर एथेनॉल कंपनियों में अलॉट किए हुए चावल निबट गए हैं। अत: इन भावों में एक बार अपना माल बेचना चाहिए। बिहार के माल का हरियाणा पंजाब पहुंच में 2750/2775 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।

Millet: should sell when its needed

New Delhi, 03 September (NNS): However, there is a shortage of the stock in all the markets of Haryana and Rajasthan and the availability of the new crop showed uptrend in Haryana and Rajasthan, due to this reason, the prices of millet in Mauli and barwala reach gained to Rs 2350/2375 per quintal. It is profitable to sell the stock at the current level. we believe that the consumption of millet seems high in the poultry and the cattle feed as the maize prices have been ruling at the higher level, despite this, the crop of millet expected to be bumper this year due to the effect of El-nino, due to this, its selling will be profitable during the near future.

बाजरा-मौका मिलने पर बेचते रहिए

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि चालू महीना में हरियाणा राजस्थान में नई फसल आने की संभावना से उपलब्धि बढ़ जाएगी, इस वजह से जो बाजरा 2350/2375 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इन भाव में माल बेचकर एक बार निकल जाना चाहिए। हम मानते हैं कि मकई के ऊंचे भाव होने से बाजरे की खपत पोल्ट्री व कैटल फीड में बढ़ गई है, इन सब के बावजूद भी बाजरे की फसल इस बार एल नीनो  के प्रभाव से बंपर आने वाली है, इसलिए बिकवाली लाभदायक रहेगी।

Masoor: may increase after the correction

New Delhi, 03 September (NNS): There is a lack of rupee in the MP, due to this, in MP, its prices softened by Rs 25 per quintal. In Bilti, it is being traded at Rs 6875/6900 per quintal as per the quality. The masoor of Canada also ruling at Rs 6000/6025 per quintal because the further deals have been available in the same range, due to this, the millers are trading as per the needs. The masoor prices have been ruling at the higher level, due to this, the production reported to be weak, despite this, the trade of desi masoor should not be done at the current level, but no new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the market may increase after the correction. We believe that the production of small masoor remained at 35/36 percent in UP and Bihar, due to this, its prices rose by Rs 10/12 per quintal, after this, the prices showed correct trend amid lack of demand, but the prices may increase on seeing the shortage of both desi and imported stock in the markets.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6875/6900 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। कनाडा की मसूर भी 6000/6025 रुपए यहां बिक रही है, क्योंकि आगे के सौदे भी इसी रेंज में मिल रहे हैं। इसलिए दाल मिल वाले जरूरत का ही खरीद कर रहे हैं, कनाडा की मसूर के नीचे भाव होने से उत्पादन कम के बावजूद भी देसी मसूर का व्यापार ज्यादा नहीं हो रहा है, लेकिन अभी निकट में तेजी कोई फसल आने वाली नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद बाजार दोबारा बढ़ सकता ह। हम मानते हैं कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 03 September (NNS): The buying of urad reported to be weak from the mills and the stock has not been available from Chennai, due to this, here, the prices of urad SQ have been ruling at Rs 9400 per quintal, but there is a shortage of the stock to the mills in these prices, due to this, the prices of urad rose by Rs 200 per quintal. The stock of urad FAQ also ruling at Rs 8900 per quintal. There is a shortage of the stock in both Delhi and Chennai and the stock of Rangoon shipments have already been sold out. The production of  upcoming crop reported to be bumper, but the arrivals expected to be delayed, due to this, the market rose by Rs 500 per quintal during the near future.

उड़द-अब बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से यहां एस क्यू के भाव 9400  रुपए प्रति कुंतल रह गए थे, लेकिन इन भावों में दाल मिलों में स्टाक नहीं होने से 200 रुपए की दो दिनों में तेजी आ गई है। उड़द एफ ए क्यू 8900 रुपए प्रति क्विंटल बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, रंगून के चले हुए जहाज के माल निबट चुके हैं। आने वाली फसल बंपर बोल रहे हैं लेकिन फसल में विलंब दिखाई दे रहा है, जिससे बाजार दोबारा 500 बढ़ सकता है।

Moong: demand of china seems high in best quality stock

New Delhi, 03 September (NNS): The new crop of moong has already been arrived in all the states, due to this, the moong of kanpur and Prayagraj line of UP has been arriving constantly. Here, the moong of Prayagraj line is being traded at Rs 8000/8100 per quintal owing to the constant export demand, whereas, arond 4/5 motors of moong has been arriving constantly in the Kanpur line which is being traded at Rs 7000/7300 per quintal. The sale of old stock reported to be sluggish due to the arrivals of kharif crop, whereas, the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at the lower level, due to this, the prices of best quality stock may increase from here. The old tender moong of Rajasthan and MP also being traded at Rs 6200/7000 per quintal, after this, the moong of MP will be available. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Bihar, in these circumstances, the market may increase during the near future.

मूंग-बढ़िया माल में चीन की मांग

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) मूंग की सभी राज्यों में फसल आ चुकी है, जिसमें यूपी के कानपुर प्रयागराज लाइन की मूंग यहां आ रही है। यहां निर्यात मांग से प्रयागराजगंज लाइन की में 8000/8100 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर दैनिक आ रही है, जो 7000/7300 रुपए प्रति कुंतल बिकने की खबर है। गर्मी वाले माल आने से पुराने मालों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई थी, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, उसे सस्ते भाव में खरीद रही हैं। यही कारण है कि यहां से बढ़िया माल में तेजी के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 6200/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है, इसके बाद मध्य प्रदेश की मूंग आने लगेगी। उधर बिहार में ऊंचे भाव हैं, इन सारी परिस्थितियों में अभी बढ़त लग रही है।

Desi Chana: Market Likely to Remain Firm

New Delhi, 03 September (NNS): The Desi Chana crop in Madhya Pradesh, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka has not been favourable. Very little fresh stock is expected to arrive now because most of the available stock had already been sold to large dal mills, and that stock has now been used up. Demand has been good this week. Good-quality Rajasthan chana has increased from Rs 6400 to Rs 6450 per quintal. There is no major selling pressure from Rajasthan either. As the second half of August is about to end, traders are quoting even higher prices from this afternoon. Therefore, buying chana at current levels and holding it may be beneficial.

देसी चना-रुक रुक कर बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं आई है।  अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, क्योंकि वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ था, जो निबट गया है। चालू सप्ताह ग्राहकी अच्छी होने से राजस्थान का बढ़िया वर्तमान में 6400 से बढ़कर 6450 रुपए भाव हो गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि अगस्त का दूसरा पखवाड़ा बीतने वाला है, आज दोपहर बाद और बढ़ाकर बोल रहे हैं, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma Chitra – Prices Likely to Rise Due to Shortage

New Delhi, 03 September (NNS): Prices had already increased significantly due to a shortage of money in the markets, very high prices in China, and reduced stocks of Indian/Brazilian rajma. This week, prices have increased by around 5 per kg due to limited availability. Chinese stocks in the supply pipeline are also low, while incoming stocks are becoming more expensive. Therefore, the market is expected to remain strong. At present, Indian/Brazilian rajma is selling at Rs 100/105 per kg, while Chinese rajma is being quoted at around Rs 116/118 per kg, depending on quality and appearance. Imports from China are becoming very expensive. Considering this, rajma prices may rise by another Rs 10 per kg in the coming period. Selling pressure for Indian/Brazilian Rajma in the mandis has also weakened.

राजमां चित्रा-शॉर्टेज में तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी एवं चीन में काफी ऊंचे भाव होने तथा इंडियन ब्राजील का स्टॉक काफी निकल जाने से पिछले दिनों काफी ऊंचे हो गए थे। चालू सप्ताह में माल की कमी से 5 रुपए प्रति किलो की तेजी आ गई हैं, चीन के माल भी पाइपलाइन में कम होने तथा आने वाले माल महंगे मिलने से बाजार और तेज लग रहा है। इस समय इंडियन ब्राज़ील 100/105 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा चीन रंगत के हिसाब से 116/118 रुपए तक बोल रहे हैं। चीन से आयात काफी महंगा है, इसे देखते हुए बाजार में 10 रुपए की और तेजी आने वाले समय में आ जाएगी। राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली कमजोर हो गई है।

Kabuli Chana – Low Risk in Trading

New Delhi, 03 September (NNS): Demand for gram Kabuli is somewhat weak, but prices in producing mandis remain high, so traders there are quoting higher prices. At the same time, exporters are buying large-size Bhopal and Indore-line gram Kabuli because international prices are high. This has kept the market gradually moving upward over the last few days. Maharashtra’s ungraded gram Kabuli is currently at Rs 65/70 per kg, while good-quality stock is being quoted up to Rs 75 per kg. Large-size graded stock is selling at around Rs 95/100 per kg. There is still a long time before the new crop arrives. Therefore, gram Kabuli prices are expected to rise further.

काबुली चना-व्यापार में कोई जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी अपेक्षाकृत कमजोर जरूर है, लेकिन उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव होने से वहां के कारोबारी बढ़ाकर भाव बोल रहे हैं। इधर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भावों में निर्यातक भी भोपाल व इंदौर लाइन का मोटा माल खरीद रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। महाराष्ट्र का बिना छना माल 65/70 रुपए प्रति किलो है तथा बढ़िया माल 75 रुपए तक बोल रहे हैं। मोटा माल 95/100 भी छना हुआ बिक रहा है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए बाजार अभी और बढ़ जाएगा।

Pea: Good Profit Potential

New Delhi, 03 September (NNS): Stocks of peas at Indian ports are gradually declining because consumption is increasing. Meanwhile, spot prices in Canada have also increased. The Indian rupee has weakened against the dollar, which means importers have to spend more Indian currency to buy the same quantity. At the same time, the Iran-Israel-US conflict is also affecting the market. Canadian prices have increased, which is why imported peas at Indian ports are not being offered below around Rs 43 per kg. In the local market, prices are currently holding around Rs 46/47 per kg. The new crop has already arrived and been largely sold, but there is no major arrival pressure in the mandis. Therefore, peas are expected to provide good profit opportunities in the future.

मटर-व्यापार में लाभ संभव

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों  पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 43 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 46/47 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, इसलिए भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।