New Delhi, 15 May (NNS): The traders are buying the stock of lemon tur at the higher level, due to this, the prices showed uptrend in Tur. Tur prices fell down by Rs 200 to Rs 7075/7100 per quintal as per the quality after the ceasefire. In Chennai, its prices softened by Re 1 to Rs 66.5 per kg. In Burma, the tur of CF which was being sold at Rs $760 per tonne, now, it is ruling at $775 per tonne and the further deals are selling in the markets after the uptrend of $10/12 per tonne, in these circumstances, the market may show uptrend during the near future.
तुवर- सुधरने की उम्मीद
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) लेमन तुवर में बर्मा की लिवाली बढ़ाकर होने से चेन्नई दिल्ली में भरपूर तेजी का रुख गत सप्ताह बना हुआ था। जो यहां चालू सप्ताह में सीजफायर के बाद तुवर 200 रुपए घटकर 7075/7100 रुपए प्रति कुंतल लेमन क्वालिटी की हो गई। चेन्नई में भी 66.5 रुपए पर एक रुपया नरम बोला गया। बर्मा में जो तुवर 760 डॉलर प्रति टन सीएफ बिकी थी, उसके भाव 775 डॉलर प्रति टन हो गए हैं तथा आगे के सौदे 10-12 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बिकवाल आ रहे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए बाजार यहां से और बढ़ सकता है।
Wheat: no uptrend for some days
New Delhi, 15 May (NNS): The supply of wheat showed uptrend in MP, Rajasthan, Punjab, Haryana, Punjab, Bihar and UP due to the increment in the temperature. There, the government has been doing competitive buying and it has purchased almost 300 lakh metric tonnes till now, due to this reason, the prices may not show more downfall, but the arrival pressure will likely to remain high in MP, Punjab and Haryana, on seeing this, the availability of the stock seems high, in these circumstances, the markets may not show more fluctuations for some days. At Lawrence Road, the prices of wheat for mill reach has been ruling at Rs 2690/2700 per quintal and the trade should not be done at the higher level because almost 20 percent of the crop has been standing in the yields.
गेहूं-अभी कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति यूपी बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने से बढ़ गई है। वहां सरकार द्वारा खरीद प्रतिस्पर्धात्मक की जा रही है, अब तक गेहूं की खरीद 300 लाख मीट्रिक टन के आसपास पहुंच गई है, इस वजह से ज्यादा मंदा तो नहीं आएगा, लेकिन आवक का दबाव अभी भी हरियाणा पंजाब एवं एमपी में बना हुआ है। जिस कारण माल की उपलब्धि रोलर फ्लोर मिलों में भरपूर हो गई है, इसे देखते हुए कुछ दिन तक ज्यादा घट बढ़ नहीं है। लॉरेंस रोड पर मिल पहुंच में गेंहू 2690/2700 रुपए चल रहा है, बाकी ज्यादा तेजी का भी व्यापार अभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अभी 20 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है।
Rice: improvement in both domestic and the export demand
New Delhi, 15 May (NNS): The demand of rice showed improved trend due to the lack of demand in the rice industry, due to which, the prices of rice sela 1509 and its steam gained to Rs 5850 and Rs 6700 per quintal respectively. Similarly, the prices of rice sela 1718 have been ruling at Rs 6400/6500 per quintal. Now, the mills are not selling the stock at the lower level due to the higher production cost at the lower level, due to this reason, the market showed uptrend. The reality is that the export demand has been started improving constantly and the stock of paddy and rice has been is being available at the higher level in the mills, due to which, it is profitable to sell the stock at the higher level. The milling prices get affected. Therefore, the market may gain by Rs 500 per quintal due to the increased demand.
चावल-घरेलू व निर्यात मांग में सुधार
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) राइस उद्योग में पड़ते के अभाव में मांग सुधर गई है, जिसके चलते बाजार 1509 सेला चावल 5850 तथा स्टीम 6700 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार बढ़ गए हैं। इसी तरह 1718 प्रजाति के सेला चावल के भाव भी 6400/6500 रुपए बन गए हैं, अब नीचे वाले भाव पर लागत और महंगी हो जाने से राइस मिलें बिकवाली करने से पीछे हट गई हैं, इस कारण तेज बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यात मांग तेजी से सुधरने लगी है तथा राइस मिलों में धान एवं चावल का स्टॉक ऊंचे भाव का पड़ा हुआ है, जिससे बढ़ाकर बिकवाली करना जरूरी हो गई है। मिलिंग पड़ता भारी नुकसान हो रहा है। अत: मांग निकलने पर बाजार जल्दी 500 रुपए और बढ़ सकता है।
Maize: no more uptrend for some days
New Delhi, 15 May (NNS): The crop of maize has been arriving from Bihar, there, its prices reduced by Rs 20/30 to Rs 2125/2130 per quintal. The best quality stock also being quoted at Rs 2150 per quintal. In Haryana and Punjab reach, its prices reduced by Rs 30/40 to Rs 2450/2470 per quintal as per the quality due to the increment in the arrivals. The stock of MP has been selling in the ethanol companies. The market may show downfall on seeing the stock of Bihar.
मक्की- अभी कुछ दिन तेजी नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मक्की की फसल बिहार में आ रही है, वहां भाव 20-30 रुपए घटकर 2125/2130 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। बहुत बढ़िया माल 2150 रुपए तक बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी आवक बढ़ने से 30/40 रुपए घटकर 2450/2470 रुपए नमी के हिसाब से बिहार की मक्की बिकने लगी है, एमपी की मक्की, इथेनॉल कंपनियों में जा रही है। बिहार के माल को देखकर बाजार में अभी और गिरावट लग रही है।
Millet: no possibility of downfall
New Delhi, 15 May (NNS): The prices of millet declined by Rs 20/30 per quintal due to the profit taking selling in the current month. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2440/2450 per quintal. The market of millet gets affected due to the decrement in the prices of maize, but the market will likely to remain high. Its new crop will arrive after a long time. On the other hand, only the stored stock has been consuming in the markets, whereas, the stock which was selling by the government has not been arriving till now, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बाजरा- और मंदे की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) बाजरे में चालू माह के अंतराल मुनाफा वसूली बिकवाली से 20/30 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2440/2450 रुपए प्रति क्विटल भाव रह गए हैं। मकई के भाव टूटने से बाजरे पर भी उसका विपरीत प्रभाव पड़ा है, लेकिन दूरगामी परिणाम बाजरे का बढ़िया रहने वाला है। इसकी नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर मंडियों में केवल स्टाक का माल खप रहा है, उधर सरकार द्वारा टेंडर में जो माल बेचा जा रहा था, वह भी इस सप्ताह बिक्री में नहीं आया है। इन परिस्थितियों में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।
Masoor: should take profit at the current level
New Delhi, 15 May (NNS): The new crop of masoor has been started arriving from MP and Rajasthan, but there is a shortage of desi stock due to the weak supply as compared to the same period of the previous year. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in Canada, due this, thge prices of both desi and imported masoor gained by Rs 100 per quintal, after the uptrend of Rs 50/60 per quintal, it is profitable to take the profit at the current level, but there is no downfall in the prices of masoor. The crop of masoor showed downfall, due to which, there will be the shortage of the gross production, in these circumstances, in Bilti, masoor also being traded at Rs 6800 per quintal. Now, it is profitable to trade at the current level during the near future.
मसूर-मुनाफा भी लेते रहिए
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मसूर की नई फसल मध्य प्रदेश राजस्थान में पीक सीजन की आ रही है, लेकिन गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति कम होने से देसी माल की शॉर्टेज बनी हुई है। उधर कनाडा में ऊंचे भाव बोल रहे हैं, जिससे देसी विदेशी मसूर में पिछले एक माह के अंतराल 100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आने के बाद 50/60 रुपए का करेक्शन आ गया है। अब इन भावों में एक बार मुनाफा लेना चाहिए, लेकिन मसूर की जड़ में मंदा नहीं है। फसल में पोल की खबर आ रही है, जिससे सकल उत्पादन में कमी रहेगी, इन परिस्थितियों में जो मसूर 6800 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में बिक रही है। अब इसमें व्यापार लाभदायक रहेगा।
Urad: no selling at the lower level
New Delhi, 15 May (NNS): In Burma, the stock of urad has not been selling at the lower level in the domestic markets including Delhi, due to this, the prices of both desi and imported stock strengthened by Rs 50/75 per quintal. In Chennai, both the spot and the forward deals have been quoted up by Rs 150 per quintal, but it fell down by Rs 150 per quintal in the current week, due to its effect, here also, the urad SQ which was being sold at Rs 8100 per quintal, but now, its prices also ruling at Rs 8050 per quintal. Apart from this, the stock of FAQ also rose from Rs 7500 to Rs 7450 per quintal respectively. There is a shortage of heavy stock in the markets, on seeing this, there is no possibility of long uptrend in the prices, but here, the market gained by Rs 100/150 per quintal during the near future.
उड़द- घटाकर बिकवाल नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) बर्मा में उड़द की बिकवाली घटाकर नहीं आने से दिल्ली सहित घरेलू मंडियों में भी देसी विदेशी माल के बाजार 50/75 रुपए प्रति कुंतल मजबूत हो गए। चेन्नई में भी हाजिर एवं फारवर्ड के सौदे लगातार 150 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाकर बोल रहे थे जो चालू सप्ताह में 150 रुपए घट गए हैं। इसके प्रभाव से यहां भी जो उड़द एसक्यू 8100 बिकी थी, उसके भाव कल 8050 रुपए रह गए हैं । उड़द एफ ए क्यू के भाव भी एक सप्ताह में 7500 से बढ़कर 7450 रुपए पर उपर में आज दोनों क्वालिटी में नरम बोल रहे हैं। पक्के मालों में ग्राहकी की भारी कमी को देखकर उड़द में अब लंबी तेजी तो नहीं लग रही है, लेकिन यहां से 100/150 रुपए प्रति कुंतल बाजार सुधर सकता है।
Moong: no logic of more uptrend
New Delhi, 15 May (NNS): The new crop of moong will likely to arrive after 15 days from UP, Bihar and Jharkhand. The inferior quality stock of MP has been started arriving in the markets, which was ruling between Rs 6800/7200 per quintal. The all-round buying from the mills showed uptrend at the lower level, due to which, its prices reduced from Rs 7600/8100 to Rs 7400/7900 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices. Presently, it is profitable to trade the stock at the current level. Here, the upcountry demand of both dal chilka and dhoya seems week and the inferior quality stock will not let the prices to go up.
मूंग-तेजी का कोई लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) यूपी, बिहार, झारखंड की मूंग आने में 15 दिन बाद आने लगेगी। एमपी के हल्के भारी माल आ रहे हैं, जो 6800 से 7200 के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान की मूंग, नीचे वाले भाव में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चल रही है, जिससे बाजार गत सप्ताह 7600/8100 रुपए बिकने के बाद 7400/7900 रुपए प्रति कुंतल पर टिकी हुई है तथा इसमें और घटने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान भाव पर मूंग में जरूरत का व्यापार करना चाहिए। इधर दाल छिलका एवं धोया में चालनी मांग ज्यादा नहीं निकल रही है तथा हल्के माल उठने नहीं देंगे।
Gram desi: no possibility of downfall
New Delhi, 15 May (NNS): The crop of gram desi may show downfall in MP, Karnataka and Andhra Pradesh. There, the arrivals of the stock seems weak as compared to the same period of the previous year and the all-round quality of the stock seems small. Here, the crop of Rajasthan gets affected before the starting of the summer season. Therefore, the quality of the seeds seems small, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of gram desi at the current level. Here, the prices of gram Rajasthan also being traded at Rs 5840/5850 per quintal.
देसी चना-अब मंदा बिल्कुल नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के माल में पोल की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं, वहां की मंडियों में नया चना गत वर्ष के समान अवधि की तुलना में कम आ रहा है तथा दानें भी चारों तरफ छोटे बताए जा रहे हैं। इधर गर्मी पहले शुरू हो जाने से राजस्थान की फसल पर भी प्रतिकूल पड़ने वाला है। अत: दाने छोटे पड़ गए है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। यहां राजस्थानी चना 5840/5850 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है।
Rajma chitra: uptrend after the correction
New Delhi, 15 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high, despite this, the prices of rajma chitra gained by Rs 300 per quintal due to the strong demand from the stockists and all-round pricked traders at the lower level. Here, the stock of Indian Brazil and best quality stock also being quoted at Rs 10200 and Rs 10500 per quintal respectively, due to its effect, the market of China have been quoted at the higher level. In China, its prices have been ruling at the higher level, due to which, the prices of rajma chitra have been ruling at the higher level during the near future.
राजमां चित्रा-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी नीचे वाले भाव में चौतरफा चुगाई वाले व्यापारियों एवं स्टॉकिस्टों की की पकड़ मजबूत होने से पिछले सप्ताह बाजार 300 रुपए ऊपर नीचे होकर सप्ताह में तेजी लिए बंद हुआ। यहां इंडियन ब्राज़ील माल 10200 रुपए प्रति कुंतल एवं बढ़िया माल 10500 रुपए तक भी बोला गया। इसके प्रभाव से चीन के भी बाजार बढ़ाकर बोले गए। चीन में इस बार भी ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे अभी बाजार सभी राजमां चित्रा तेज रहने वाला है।
Gram kabuli: no logic of more downfall
New Delhi, 15 May (NNS): The production of gram kabuli seems sluggish, but the market has remained under pressure due to the weak demand and huge amount of both new and the old stock has been lying in the markets. The arrivals of the stock showed downfall in the producing markets. Here, the gram kabuli of Maharashtra and Gujarat have been ruling between Rs 68/70 and Rs 63/66 per kg respectively after the March closing. The stock of Gujarat also reported to be sold after the uptrend of Rs 2 per kg during the previous week. The market showed downfall on seeing the all-round shortage of demand, but it is profitable to trade at the lower level because this year, the prices of gram kabuli have been ruling at the higher level in the international markets.
काबुली चना-अब घटने का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन अधिक नहीं हुआ है, लेकिन स्टॉक नये पुराने माल का ज्यादा बचने तथा ग्राहकी कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। उत्पादक मंडियों में आवक काफी बढ़ गई है। इधर मार्च क्लोजिंग के बाद महाराष्ट्र का काबुली चना 68/70 रुपए एवं गुजरात का 63/66 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहा है। पिछले सप्ताह 2 रुपए बढ़ कर गुजरात के माल बिकने की खबर थी। चौतरफा ग्राहकी की कमी को देखते हुए बाजार अभी कुछ और घट सकता है, लेकिन घटे भाव में माल पकड़ते रहना चाहिए, क्योंकि इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काबुली चने के ऊंचे भाव चल रहे हैं।
Pea: no more downfall
New Delhi, 15 May (NNS): This year, the production of pea reported to be weak because the sowing of the crop seems weak in all the producing areas in UP and MP. However, the government has increased the time limit of duty free import till 31st May and the prices declined by Rs 50/75 per kg after the ceasefire and the prices may not show more downfall on seeing the less loading from Canada. Therefore, the market may show uptrend because the domestic crop seems unfavourable. The prices gained by $15/20 per tonne in Canada. The old stock has already been sold out in the rubbish prices, due to this reason, the market may show uptrend during the near future.
मटर- अब मंदे का समय नहीं
नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मटर का उत्पादन इस बार काफी कम रहने की संभावना है, क्योंकि यूपी एमपी के उत्पादक क्षेत्रों में बिजाई काफी कम हुई है। हालांकि शुल्क मुक्त आयात का समय 31 में तक है तथा चीज फायर के बाद चालू सप्ताह में 50/75 रुपए घट गए हैं तथा कनाडा से लोडिंग कम को देखते हुए और घटने के आसार नहीं हैं। अत: फिर बाजार एक बार बढ़ जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल अनुकूल नहीं है। पिछले दिनों नोटिफिकेशन आते ही कनाडा में 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़ाकर बोलने लगे। पुराना माल औने-पौने भाव में कट गया है, जिस कारण अब यहां से बाजार तेज लग रहा है।
