New Delhi, 09 July (NNS): In the local markets, the prices of sugar mill delivery and spot sugar held sluggish at Rs 3810/3975 and Rs 4200/4300 per quintal respectively owing to the weak demand. In Mumbai, the prices of sugar S-grade and M-grade have been quoted at Rs 3892/3942 and Rs 3946/4032 per quintal respectively. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the increased demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
चीनी : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 9 जुलाई (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से स्थानीय बाजार में चीनी के भाव मिल डिलीवरी 3810/3975 रुपए तथा हाजिर के भाव 4200/4300 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। मुंबई में भी एस ग्रेड के भाव 3892/3942 रुपए तथा एम ग्रेड के भाव 3946/4032 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए आगामी दिनों में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार रुका रह सकता है।
