New Delhi, 19 January (NNS): During the review week, the prices of soybean refined went up by Rs 100 to Rs 14000 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand. Similarly, the prices of soybean remained stable at the higher level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan because of the weak selling from the stockists. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 13200 per quintal. In Kandla, its prices rose to Rs 13000 per quintal owing to the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 14000 रु पए प्रति कुंतल हो गए मज़बूत रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र व राजस्थान की मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में तेजी रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 13200 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में इसके भाव 13000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है।
CPO: less possibility decrease
New Delhi, 19 January (NNS): In the international markets, the prices of CPO remain strong at $1100 per tonne. In kandla, its prices gained by Rs 50 to Rs 10000 per quintal owing to the weak rupee against the American dollar and feeble selling from the importers. The prices of CPO contract January delivery showed nominal fluctuations in KLC owing to the constant buying and selling from the speculators. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the higher import prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1100 डॉलर प्रति टन मजबूत होने एवं डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने कारण आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने से 50 रूपये बढ़कर 10000 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली बिकवाली से के एलसी मे सीपीओ वायदा जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। आयात महंगा होने से इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no downfall
New Delhi, 19 January (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 25/50 to Rs 7050/7075 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the mills. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed strong trend due to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 25/50 रुपए बढ़कर 7050/7075 रूपये प्रति किवंटल हो गई। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली घटने से सरसों की कीमतों में मजबूती का रख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard oil: no more decrement
New Delhi, 19 January (NNS): During the review week, the prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 14450 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher enquiry at the lower level. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14350 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up to Rs 14800 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) निचले स्तर पर पूछ परख बढ़ने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14350 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 14800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more fluctuations
New Delhi, 19 January (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 150 to Rs 12600 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. However, the prices of cottonseed held strong at Rs 3800/3900 per quintal owing to the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग निकलने होने से एवं हरियाणा व पंजाब से आपूर्ति घटने से बिनोला तेल के भाव 150 रुपए बढ़कर 12600 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 3800/3900 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 19 January (NNS): The prices of soybean gained by Rs 100 to Rs 5050 per quintal due to the higher buying from the plants at the higher prices in Jalgaon. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in minus by 22 minus whereas, in KLCE, the active palm oil contract gained by 3 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनां में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए और तेज होकर 5050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 32 प्वाइंट माइनस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 3 रिंगिट प्रति टन का सुधार होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयबाीन मजबूत ही बना रह सकता है।
