New Delhi, 07 September (NNS): During the review week, the prices of soya oil declined by Rs 200 to Rs 15400 per quintal due to the increased demand even after the lower level and weak selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14200 per quintal because of the constant selling from the importers. In the market of Maharashtra, its prices also ruling at Rs 14600/14700 per quintal due to the weak demand. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने तथा निचले स्तर पर ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 200 रुपए घटकर 15400 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 14200 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मांग घटने से महाराष्ट्र की मंडियो में इसके भाव 14600/14700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।
CPO: no downfall
New Delhi, 07 September (NNS): In the international markets, CPO prices rose from $1275 to $1300 per tonne. In Kandla, its prices ascended by Rs 100 to Rs 12200 per quintal because of the weak selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 1275 से बढ़कर 1300 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 100 रुपए बढ़कर 12200 रुपए प्रति कुंतल हो गए ।उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से के एल सी में सीपीओ वायदा सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा।आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no more increment
New Delhi, 07 September (NNS): During the review week, the prices of mustard went up by Rs 150 to Rs 8150/8200 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and increased demand from the mills. In Alwar, it is also being quoted at Rs 8000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रूपये बढ़कर 8150/8200 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अलवर में 8000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 07 September (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil remained stable at Rs 16850 per quintal owing to the increased demand and weak selling from the markets of Haryana and Rajasthan. In Haryana, it is being quoted at Rs 16700 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 16950 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली कमज़ोर होने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 16850 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हरियाणा में इसके भाव 16700 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 16950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more increment
New Delhi, 07 September (NNS): The prices of cotton seed oil went down by Rs 400 to Rs 15800 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also being quoted at Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने से बिनोला तेल के भाव 400 रुपए घटकर 15800 रूपये प्रति क्विंटल गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4800/4900 रूपये प्रति कुंतलपर बोले गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 07 September (NNS): During the previous week, in Jalgaon, the prices of soybean went down by Rs 400 to Rs 6200 per quintal due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The chicago’s projection was in minus by 74 points, whereas, in KLCE, the active palm oil contract also gained by 49 Ringgit per tonne respectively due to the weak speculative selling from the investors. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन तेज होने की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी प्लांटों और स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 300 रुपए और मंदा होकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 74 प्वाइंट माइनस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 49 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं है।
