New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of soya oil declined by Rs 100 to Rs 15200 per quintal due to the weak demand even after the downfall in the prices of soybean. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14100 per quintal because of the constant selling from the importers. In the markets of MP, its prices also ruling at Rs 14200/14250 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the ongoing season during the coming days.
सोयाबीन तेल-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) सोयाबीन में नरमी का रुख होने तथा मांग कमजोर होने से सोया तेल भी 100 रुपए घटकर 15200 रूपये प्रति कुंतल पर आ गया। आयातको की बिकवाली से कांधला में इसके भाव 14100 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 14200/14250 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।।सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।
CPO: no downfall
New Delhi, 21 September (NNS): In the international markets, CPO prices fluctuates by $15/20 to $1285/1300 per tonne during the whole week. In Kandla, its prices went down by Rs 200 to Rs 12000 per quintal because of the constant selling from the importers and weak demand from the vegetable ghee manufacturers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract October and November delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में पूरे सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 15/20 ऊपर नीचे होकर 1285/1300 डॉलर प्रति टन के बीच घूमता रहा। वनस्पति घी निर्माताओ की मांग घटने एवं आयातकों की बिकवाली से कांदला में सीपीओ के भाव 200 रुपए घटकर 12000 रुपए प्रति कुंतल रह गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अक्टूबर व नवम्बर डिलवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 21 September (NNS): During the review week, the prices of mustard went down by Rs 150 to Rs 8100/8150 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Alwar, it is also being quoted at Rs 8000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए घटकर 8100/8150 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। अलवर में 8000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 21 September (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil fell down by Rs 150 to Rs 16600 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In Haryana, it is being quoted at Rs 16500 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 16950 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रुपए घटकर 16600 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 16500 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी 16950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no increment
New Delhi, 21 September (NNS): The prices of cotton seed oil went down by Rs 600 to Rs 11450 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also dropped down by Rs 200 to Rs 4000/5000 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से बिनोला तेल के भाव 600 रुपए घटकर 115450 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 200 रुपए घटकर 4000/5000 रूपये प्रति कुंतल पर रह गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: no more downfall
New Delhi, 21 September (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean went down by Rs 50 to Rs 6250 per quintal because of the weak buying from the stockists and the plants at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in minus by 52 points and in KLCE, the active palm oil contract also fell down by 40 Ringgit per tonne respectively because of the constant selling from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot soybean prices during the near future.
सोयाबीन : मंदी की आशंका
नई दिल्ली, 21 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में मंदी की आशंका है। सुधरी कीमत पर प्लांटों एवं स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए मंदा होकर 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की बिकवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 52 प्वाइंट माइनस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 40 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में मंदी की आशंका बनी हुई है।
