New Delhi, 20 July (NNS): The strait of Hormuz has remained closed due to the war between Iran and America, due to this, the supply of imported oils gets affected and the buying also seems constant from the stockists, due to this, during the review week, the prices of soya oil went up by Rs 350 to Rs 15750 per quintal. In Kandla, it’s prices also jumped by Rs 300 to Rs 14450 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14700 per quintal due to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices of soybean during the coming days.
सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) अमेरिका व ईरान में युद्ध के कारण होमुर्ज जलडमरू के बंद हो जाने से विदेशी तेलों की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना के कारण स्टाकिस्टों की लिवाली गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 350 रूपए बढ़कर 15750 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 300 रूपये बढ़कर 14450 रुपये प्रति कुंतल हो गए। बिकवाली घटने से मुंबई की मंडियों में इसके भाव 14700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आगामी सप्ताह में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
CPO: no downfall
New Delhi, 20 July (NNS): In the international market, CPO prices improved by $10 to $1237 per tonne. In Kandla, its prices went up by Rs 100 to Rs 11850 per quintal because of the weak selling from the importers. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract August and September delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 10 डॉलर बढ़कर 1237 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 100 रूपये बढ़कर 11850 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा अगस्त व सितम्बर डिलवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no more uptrend
New Delhi, 20 July (NNS): During the review week, the prices of mustard rose by Rs 400 to Rs 8100/8150 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also gained in the same ratio to Rs 8150 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 400 रुपए बढ़कर 8100/8150 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में बढ़कर 8350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है । बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 20 July (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil gained by Rs 600 to Rs 16700 per quintal owing to the weak selling from the stockists. In Haryana, it is being quoted at Rs 16500 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also rose in the same ratio to Rs 17000 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 600 रूपये बढ़कर 16700 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 16500 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 17000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more increment
New Delhi, 20 July (NNS): The prices of cotton seed oil ascended by Rs 650 to Rs 15750 per quintal owing to the weak selling and increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4700/4800 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने बिनोला तेल के भाव 650 रुपए बढ़कर 15750 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 4700/4800 रूपये प्रति कुंतलपर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 20 July (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean went up by Rs 350 to Rs 7350 per quintal due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection is in plus by 19 points and in KLCE, the active palm oil contract rose by 42 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors. The market sentiments may affect because of the constant increment in the prices of CPO. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 20 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। स्टॉकिस्टों की हर भाव पर लिवाली बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 350 रुपए उछलकर 7350 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रु की मंदी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 19 प्वाइंट ऊंचा बना होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 42 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। क्रूड ऑयल में आ रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
