New Delhi, 19 October (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 300 to Rs 15400 per quintal due to the weak selling and increased demand. In Kandla, it’s prices also quoting at Rs 14300 per quintal because of the weak selling from the importers. In the markets of MP, its prices also ruling at Rs 14250/14700 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the ongoing current season and the market may likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल 300 रुपए बढ़कर 15400 रूपये प्रति कुंतल हो गए। आयात को की बिकवाली घटने से कांदला में इसके भाव 14300 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए । मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 14250/14700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: no downfall
New Delhi, 19 October (NNS): In the international markets, CPO prices rose from $1240 to $1245 per tonne during the previous week. In Kandla, its prices went down by Rs 100 to Rs 12000 per quintal because of the feeble from the vegetable ghee manufacturers and uptrend in the international markets. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract October and November delivery showed nominal fluctuations because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 1240 से बढ़कर 1245 डॉलर प्रति टन हो गए। विदेशो में आई तेजी के बावजूद एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 100 रुपए घटकर 12000 रुपए प्रति कुंतल पर रह गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से के एल सी में सीपीओ वायदा अक्टूबर नवम्बर डिल वरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा।आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 19 October (NNS): During the review week, the prices of mustard rose by Rs 350 to Rs 9000/9050 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Alwar, it is also being quoted at Rs 8900 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 350 रूपये बढ़कर 9000/9050 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अलवर में 8900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: likely to remain stable
New Delhi, 19 October (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil rose by Rs 400 to Rs 17900 per quintal owing to the increased festival demand and weak supply from the markets of Haryana and Rajasthan. In Haryana, it is being quoted at Rs 17800 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up to Rs 18000 per quintal due to the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली घटने एवं त्यौहारी मांग निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 400 रुपए बढ़कर 17900 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 17800 रूपये प्रति क्विटंल बोले गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 18000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more increment
New Delhi, 19 October (NNS): The prices of cotton seed oil gained by Rs 350 to Rs 15250 per quintal owing to the increased demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed also dropped down by Rs 100 to Rs 4800/4900 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 350 रुपए बढ़कर 15250 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 100 रुपए घटकर 4800/4900 रूपये प्रति कुंतल हो गए। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।
