New Delhi, 02 June (NNS): The government has reduced the basic import price from the edible oils by 10 percent. Here, the prices of soya refined went down by Rs 300 to Rs 12800 per quintal due to the constant selling from the stockists. Similarly, the prices of soybean showed downfall in the markets of Maharashtra, MP and Rajasthan, due to this reason, there, the prices of soya refined descended by Rs 300 to Rs 12400 per quintal because of the feeble demand. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12200/12300 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
सोयाबीन तेल : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) सरकार द्वारा खाद्य तेलों के बेसिक आयात शुल्क में 10 प्रतिशत की कटौती किए जाने एवं स्टॉकिस्टो की बिकवाली से यहां पर सोया रिफाइंड के भाव 300 रुपए घटकर 12800 रूपये प्रति क्विंटलरह गए।मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों में सोया बीन कीमतों में गिरावट आ ने एवं मांग घटने ने के कारण वहां पर सोया रिफाइंड के भाव 300 रूपये घटकर 12400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12200/12300 रूपये बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
CPO: less possibility to decrease
New Delhi, 02 June (NNS): In the international markets, CPO prices rose from $1020 to $1075 per tonne. In kandla, its prices also went up by Rs 250 to Rs 9400 per quintal because of the weak selling from the importers. The government has reduced the import prices from 20 percent to 10 percent, but the market may not get affected. The further uptrend in the prices will depends on the imported prices during the near future.
सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) विदेशों मेंं सीपीओ के भाव 1020 से बढ़कर 1075 डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में कू्रड पाम ऑयल के भाव 250 रुपए बढ़कर 9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। सरकार द्वारा सीपीओ पर आयात शुल्क 20 से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। लेकिन बाजार इसका प्रभाव नहीं पड़ा है। अगामी दिनों में इसकी तेजी विदेशी भाव पर निर्भर करेगी।
Mustard: no decrement
New Delhi, 02 June (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard reduced by Rs 150 to Rs 6400/6450 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. The prices of mustard showed downfall because of the weak offtake in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the weak demand stored stock. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) तेल का मिलों की मांग घटने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव उपरी स्तर से 150 रुपए घटकर 6400/6450 रुपए प्रति किवंटल रह गए। राजस्थान व राजस्थान की मंडियों में उठाव कमजोर होने से सरसों की कीमतों मेंमंदे का रख रहा। कमजोर मांग एवं स्टॉक को देखते हुए आने वाले समय में इसमें ज्यादा घट बढ की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: limited fluctuations
New Delhi, 02 June (NNS): During the review week, the prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 13800 per quintal due to the profit taking selling and lack of demand support. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 13850 per quintal owing to the feeble demand. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने तथा मुनाफा वसूली आने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रुपए घटकर 13800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 13600 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। जयपुर मंडी में मांग घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13850 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain firm
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of cottonseed oil went down by Rs 200 to Rs 12000 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cottonseed also strengthened at Rs 4000/4200 per quintal because of the feeble selling in the markets of Rajasthan. The prices of imported oils showed strong trend and there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव 200 रूपये घटकर 12000 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4000/4200 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातित तेलों में मजबूती होने एवं सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
Soybean: no more uptrend
New Delhi, 02 June (NNS): In Jalgaon, soybean prices declined by Rs 150 to Rs 4350 per quintal owing to the sluggish buying from the plants at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 04 points whereas in KLCE, the active palm oil contract descended by 54 Ringgit per tonne because of the limited buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain high during the coming days.
सोयाबीन : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। बढ़ी हुई कीमत पर प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए मंदा होकर 4350 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन मामूली 4 प्वाईंट प्लस में होने जबकि केएलसीई का सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा 54 रिंगिट प्रति टन टूटने के समाचार मिले। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।
