New Delhi, 22 June (NNS): During the review week, the prices of soya oil reduced by Rs 200 to Rs 15300 per quintal because of the weak demand. In Kandla, it’s prices also went down by Rs 300 to Rs 14150 per quintal because of the constant selling from the importers. In Mumbai, its prices also ruling at Rs 14600 per quintal due to the lack of offtake. The prices of soybean may not show more downfall during the coming days.

सोयाबीन तेल-ज़्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) ग्राहकी घटने के कारण   गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 200 रूपए घटकर 15300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 300 रूपये घटकर 14150 रुपये प्रति कुंतल रह गए। उठाव ना होने से मुंबई की मंडियो में इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। आगामी सप्ताह आगामी दिनों में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 22 June (NNS): In the international market, CPO prices ascended from $1220 to $1235 per tonne and the selling seems weak from the importers, due to this, in Kandla, its prices rose by Rs 150 to Rs 11700 per quintal. During the review period, in KLC, the prices of CPO contract June and July delivery showed uptrend on seeing the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सीपीओ के भाव 1220 से बढ़कर 1235 डॉलर प्रति टन हो गए । विदेशों मे आई तेजी एवं आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 150 रूपये बढ़कर 11700 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि केदौरान सटोरिया लिवाली से के एल सी में सीपीओ वायदा जून, जुलाई  डिलवरी में तेजी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: not likely to increase

New Delhi, 22 June (NNS): During the review week, the prices of mustard declined by Rs 25/50 to Rs 7650/7700 per quintal at Lawrence Road because of the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, it is also went down in the same ratio to Rs 7925 per quintal. On seeing the recent downfall, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के  भाव 25/50 रूपये घटकर 7650/7700 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। जयपुर में इसके भाव इसी अनुपात में घटकर 7925 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हाल में आई गिरावट को देखते हुए आने वाले समय में इसमे मंदे की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: no more downfall

New Delhi, 22 June (NNS): During the previous week, the prices of mustard oil remained stable at Rs 15600 per quintal owing to the weak selling from the stockists and feeble supply. In Haryana, it is being quoted at Rs 15500 per quintal. In Jaipur Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also dropped down in the same ratio to Rs 15900 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

सरसों तेल-गिरावट की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 15600 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 15500 रूपये प्रति क्विटंल रह गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 15900 रूपये प्रति क्विंटल  रह गए। सप्लाई  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

Cottonseed oil: no expectations to decrease

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of cotton seed oil dropped down by Rs 150 to Rs 14650 per quintal because of the sluggish demand from the vegetable ghee and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4500/4700 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall during the near future.

बिनौला तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग सुस्त होने बिनोला तेल के भाव 150 रूपये घटकर 14650 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4500/4700 रूपये प्रति कुंतलपर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: may show uptrend

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of soybean improved by Rs 50 to Rs 6750 per quintal during the previous week owing to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 62 points and in KLCE, the active palm oil contract went up by 48 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The prices of soybean may show more uptrend during the near future.

सोयाबीन : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है। उठाव कमजोर बना होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए बढ़कर 6750 रुपए रह गया था। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 62 प्वाइंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 48 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।