New Delhi, 08 September (NNS): The prices of soya refined rose by Rs 200 to Rs 13100 per quintal owing to the higher demand and feeble supply. In Indore, soya refined prices also went up from Rs 12350 to Rs 12400 per quintal. In Kandla, its prices strengthened at Rs 12250 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

सोयाबीन तेल-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने एवं ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 200 रुपए बढ़कर 13100 रुपए प्रति कुंतल हो गए। इंदौर में  सोया रिफाइंड के भाव 12350 से बढ़कर 12400 रूपये हो गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में 12250 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 08 September (NNS): In the international markets, the prices of CPO held strong at $1160 per tonne. In kandla, CPO prices strengthened at Rs 10200 per quintal owing to the weak selling. In KLC, the CPO contract September and October delivery showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the weak rupee against the American dollar along with the feeble selling from the importers.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1160 डॉलर प्रति पर मजबूत होने के कारण बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 10200 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सटोरियों की लिवाली से के एलसी मे सीपीओ वायदा सितम्बर व अक्टूबर डिलीवरी में मामूली उतार चढ़ाव बना रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरावट की संभावना कम है।

Mustard: no decrement

New Delhi, 08 September (NNS): At Lawrence Road, mustard prices gained by Rs 50 to Rs 6950/7000 per quintal owing to the constant demand from the mills and weak arrivals amid constant rainfall. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed strong trend because of the weak supply. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) वर्षा के कारण आवक कमज़ोर होने तथा तेल मिलों की मांग से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6950/7000 रूपये रुपए प्रति किवंटल हो गए। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मजबूती का का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार ठहर सकता है।

Mustard oil: limited fluctuations

New Delhi, 08 September (NNS): During the review week, the prices of mustard oil rose by Rs 100 to Rs 15300 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher enquiry at the lower level. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 15200 per quintal. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 15200 per quintal. In Jaipur mandi, he prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 15700 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने एवं घटे भाव पर पूछ परख निकलने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 15300 रु पए प्रति क्विंटल हो गया। हरियाणा में इसके भाव 15200 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 15700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजीकी संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: likely to held strong

New Delhi, 08 September (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 250 to Rs 12750 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. In the review period, cottonseed prices also strengthened at Rs 4300/4400 per quintal in the markets of Punjab. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

बिनौला तेल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्मताओ की मांग निकलने से बिनौला तेल के भाव 250 रुपए बढ़कर 12750 रूपये प्रति क्विंटल हो गए।  उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 4300/4400 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।