New Delhi, 15 December (NNS): During the review week, the prices of soybean refined declined by Rs 100 to Rs 13400 per quintal due to the constant selling from the stockist and feeble demand. In contrary to this, the prices of soybean remained stable at the same level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted a Rs 12450/12500 per quintal. In Kandla, its prices have remained under pressure at Rs 12350 per quintal because of the constant selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रूपये घटकर 13400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान की मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12,450/12500 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में 12350रुपए प्रति क्विंटल दबे रहे।आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।
CPO: no downfall
New Delhi, 15 December (NNS): In the international markets, the prices of CPO held strong at $1100 per tonne. In kandla, its prices improved by Rs 50 to Rs 9800 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The prices of CPO contract December and January delivery showed nominal fluctuations in KLC owing to the constant buying from the speculators. The rupee showed downfall against the American dollar, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the strong demand and ongoing demand during the near future.
सीपीओ-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1100 डॉलर प्रति टन पर मजबूत रहे ।लेकिन वनस्पति घी निर्माताओ की मांग के कारण कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रुपए बढ़कर 9800 रूपए प्रति कुंतल हो गये। सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा दिसंबर जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की पकड़ मजबूत होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Mustard: less possibility to decrease
New Delhi, 15 December (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 6900/6950 per quintal owing to the constant selling from the stockists and feeble demand from the mills. In contrary to this, mustard prices held stable at the same level due to the feeble offtake in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6900/6950 रूपये प्रति किवंटल रह गये। राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से सरसों की कीमतों में नरमी का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard oil: will remain stable
New Delhi, 15 December (NNS): During the review week, the prices of mustard oil slipped by Rs 200 to Rs 14250 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14150 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also fell down in the same ratio to Rs 14600 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 200 रूपये घटकर 14250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 14150 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: less possibility to increase
New Delhi, 15 December (NNS): The prices of cottonseed oil slipped by Rs 150 to Rs 12250 per quintal owing to the weak supply and feeble demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. However, the prices of cottonseed held strong at Rs 3500/3600 per quintal owing to the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला तेल-बढ़ने के आसार कम
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग कमज़ोर होने से एवं आपूर्ति बढ़ने से बिनोला तेल के भाव 150 रूपये घटकर 12250 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 3500/3600 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
Soybean: held weak
New Delhi, 15 December (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean declined by Rs 100 to Rs 4500 per quintal owing to the weak offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone up by Rs 50. The prices of Chicago’s projection was in plus by 06 points whereas, in KLCE, the active palm oil contract also slipped by 6 Ringgit per tonne because of the limited buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सोयाबीन : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (एनएनएस)। ठंड़ का मौसम चालू होने के बाद भी सोयाबीन का उठाव कमजोर ही बना हुआ है। इसकी वजह से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 4500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 6 प्वाइंट प्लस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 6 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रह सकता है।
