New Delhi, 12 May (NNS): The prices of soya refined gained by Rs 650 to Rs 13400 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand. Similarly, soya refined prices also ascended by Rs 400 to Rs 12700/12800 per quintal because of the increased demand and uptrend in the prices of soybean in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12800 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

सोयाबीन तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं स्टॉकिस्टो की बिकवाली घटने सेयहां पर सोया रिफाइंड के भाव 650 रू पये बढ़कर 13400 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन कीमतों में तेजी एवं मांग बढ़ने के कारण वहां पर सोया रिफाइंड के भाव 400 रूपये बढ़कर 12700/12800 रुपए प्रति कुंतल हो गए।। इंदौर में  सोया रिफाइंड के भाव 12800 रूपये बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 12 May (NNS): In the international markets, CPO pries reduced from $1040 to $1030 per tonne. In kandla, its prices also went up from Rs 9200 to Rs 9400 per quintal because of the increased demand from the vegetable ghee manufacturers. The prices of CPO contract May, June and July delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply during the coming days.

सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1045 से घटकर 1030 डालर प्रति टन रह जाने के बावजूद वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 9200 से बढ़कर 9400 रूपए प्रति कुंतल हो गए। सटोरियों की लिवाली घटने से केएलसी में सीपीओ वायदा मई जून व जुलाई डिलीवरी में गिरावट रही। आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में मंदे की संभावना कम है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 12 May (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard went up by Rs 200 to Rs 6200/6250 per quintal during the review week due to the increased demand from the mills and feeble arrivals in the various markets of the country. The prices of mustard showed strong trend because of the weak demand in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the constant arrivals. It is expected that the market may fluctuates by Rs 50/100 per quintal during the near future.

सरसों : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमजोर होने एवं तेल का मिलों की मांग  से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 200 रूपये बढ़कर 6200/6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान व राजस्थान की मंडियों में मांग कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मजबूती का रख रहा।आवक को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रू के उतार-चढ़ाव के बीच में घुमता रह सकता है।

Mustard oil: limited fluctuations

New Delhi, 12 May (NNS): During the review week, the prices of mustard oil went up by Rs 700 to Rs 13500 per quintal due to the feeble supply. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 13400 per quitnal. The prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 13200 per quintal owing to the feeble selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों तेल : सीमित घट-बढ़

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 700 रुपए बढ़कर 13500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 13400 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा  घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।

Cottonseed oil: likely to remain firm

New Delhi, 12 May (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 400 to Rs 12400 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cottonseed also strengthened at Rs 4000/4200 per quintal because of the feeble selling. The prices of imported oil showed constant fluctuations and there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से  बिनोला तेल के भाव 400 रूपये बढ कर 12400 रूपये प्रति क्विंटल हो गये।  उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4000/4200 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। आयातित तेलों में उठा पटक होने एवं सप्लाई तथा  मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 12 May (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4350 per quintal owing to the weak buying even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 151 points because of the increased buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है। घटी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 4350 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के प्रोजेक्शन में 151 प्वाईंट का उछाल आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।