New Delhi, 17 March (NNS): During the review week, the prices of soybean refined reduced by Rs 150 to Rs 13650 per quintal as the festival demand has already been over. In Kandla, soybean refined prices also strengthened at Rs 12700 per quintal because of the constant selling from the importers. In Maharashtra, soya refined prices have been quoted at Ts 13000/13200 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सोयाबीन तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस)त्योहारी मांग समाप्त होने से गत्  सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 150 रूपये घटकर 13650 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आयातकों की बिकवाली  से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12700 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे महाराष्ट्र में सोया रिफाइंड के भाव 13000/ 13200 रूपये  बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित उतार-चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

CPO: Less possibility to decrease

New Delhi, 17 March (NNS): CPO prices slipped from $1200 to $1180 per tonne in the international markets and in Kandla, CPO prices slipped by Rs 200 to Rs 10300 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. During the review period, in KLC, the CPO contract March and April delivery showed downtrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.

सीपीओ : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1200 से घटकर 1180 डालर प्रति टन रह जाने जने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से  कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 200 रूपये घटकर 10300 रूपए प्रति कुंतल रह गए। उक्त अवधि के दौरान सटोरिया लिवाली  से के एलसी में सीपीओ वायदा मार्च, अप्रैल डिलीवरी में मंदे का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में मंदे की संभावना नहीं है।

Mustard: no uptrend

New Delhi, 17 March (NNS): During the review week, mustard prices descended by Rs 50 to Rs 5800/5900 per quintal due to the weak demand from the mills. In the markets of Rajasthan and UP, its prices showed strong trend because of the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the season.

सरसों : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) तेल का मिलों की मांग घुटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपये घटकर 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। राजस्थान व उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। सीजन  को देखते हुए आने वाले समय में इसमे विशेष  घट-बढ़ की संभावना नहीं है।

Mustard oil: limited fluctuations

New Delhi, 17 March (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 250 to Rs 12900 per quintal due to the weak demand. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 12750 per quintal. In Jaipur mandi, mustard kachi Ghani prices also ruling at Rs 12700 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this. The market may likely to remain in the limited area during the coming days.

सरसों तेल : सीमित घट-बढ़

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने  से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 250 रूपये घटकर 12900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 12750 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 12700 रूपये  प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा  घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।

Cottonseed oil: no downfall

New Delhi, 17 March (NNS): Cottonseed oil prices dropped down by Rs 150 to Rs 12750 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review week. Cottonseed prices held strong at Rs 3600/3700 per quintal owing to the feeble supply. The prices of imported oils showed strong trend and there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

बिनौला तेल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग घटने से हरियाणा बिनोला तेल के भाव 150 रूपये घटकर 12750 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि उक्त अवधि के दौरान सप्लाई घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 3600/3700 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। आयातित तेलों में मजबूती का रुख होने एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।