New Delhi, 22 December (NNS): The government has increased the tariff rates of CPO from $1173 to $1184 per tonne. During the review week, the prices of soya refined remained stable at Rs 13400 per quintal due to the higher demand and weak selling from the stockists. The prices of soybean remained stable at the same level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, its prices also being quoted at Rs 12400 per quintal. In Kandla, its prices held strong at Rs 12350 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand.
सोयाबीन तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा क्रूड पाम ऑयल की टैरिफ दर 1173 से बढ़ाकर 1184 डालर प्रति टन कर दी गई। टैरिफ दर में बढ़ोतरी होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने एवं ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 13400 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान की मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12400 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में 12350 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।
CPO: no more downfall
New Delhi, 22 December (NNS): In the international markets, the prices of CPO reduced by $25 to $1075 per tonne. In Kandla, its prices slipped by Rs 50 to Rs 9750 per quintal due to the soft trend in the international markets. In KLC, the prices of CPO December and January showed nominal Fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and strong demand from the importers.
सीपीओ-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 25 डालर घटकर 1075 डॉलर प्रति टन रह गए। विदेश में आई नरमी के कारण कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रुपए घटकर 9750 रूपए प्रति कुंतल रह गये। सटोरियों की लिवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा दिसंबर जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की पकड़ मजबूत होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Mustard: less possibility of downfall
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 6850/6925 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. The prices of mustard showed soft trend due to the lack of offtake in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market will likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6850/6925 रूपये प्रति किवंटल रह गये। राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से सरसों की कीमतों में नरमी का रुख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Mustard oil: will likely to remain
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of mustard oil rose by Rs 100 to Rs 14300 per quintal due to the higher demand at the lower level and weak supply. In Jaipur Mandi, mustard oil kachi Ghani also being quoted down at Rs 14500 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-रुका रह सकता है
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने तथा निचले स्तर पर ग्रहों की निकलने से से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 14300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14150 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14500 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no more fluctuations
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of cottonseed oil slipped by Rs 170 to Rs 12030 per quintal due to the higher supply and weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review week, its prices held strong at Rs 3500/3600 per quintal due to the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand.
बिनौला तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग कमज़ोर होने से एवं आपूर्ति बढ़ने से बिनोला तेल के भाव 170 रूपये घटकर 12030 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 3500/3600 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।
Soybean: may show increment
New Delhi, 22 December (NNS): In Jalgaon, soybean prices held stable at Rs 4500 per quintal in the previous week due to the sluggish buying buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 21 points and in KLCE, a the active palm oil contract also reported to be increase by 80 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to increase during the coming days.
सोयाबीन : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है। बढ़ी कीमत पर प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 4500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 21 प्वाइंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 80 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
