New Delhi, 12 January (NNS): During the review week, the prices of soya refined gained by Rs 300 to Rs 13900 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand. The prices of soybean have been ruling at the higher level  in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan because of the wek selling from the stockists. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 13000/13050 per quintal. In Kandla, it is being available at Rs 12870 per quintal amid weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 300 रुपए बढ़कर 13900 रुपए प्रति कुंतल हो गए मज़बूत रहे। स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र  व राजस्थान की  मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में तेजी रही। इंदौर में  सोया रिफाइंड के भाव 13000/13050 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में इसके भाव 12870 रु प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 12 January (NNS): In the international markets, CPO prices strengthened at $1100 per tonne. In Kandla, its prices went up by Rs 100 to Rs 10000 per quintal due to the weak selling from the importers amid downfall in rupee against the American dollar. However, in KLC, the CPO contract January delivery showed nominal fluctuations due to the constant buying and selling. There is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to remain strong during the coming days.

सीपीओ-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1100 डॉलर प्रति टन मजबूत होने एवं डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने  कारण आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने से 100 रूपये बढ़कर 10000 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली बिकवाली से के एलसी मे सीपीओ वायदा जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। आयात महंगा होने से इसमें मंदे की संभावना  कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: no expectations to decrease

New Delhi, 12 January (NNS): During the previous week, the prices of mustard gained by Rs 100 to Rs 7050/7100 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demnad from the mills. In the markets of Rajsthan, the prices of mustard showed strong trend amid weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days during the near future.

सरसों-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)  तेल मिलों की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रुपए बढ़कर 7050/7100 रूपये प्रति किवंटल हो गई। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली घटने  से सरसों की कीमतों में मजबूती का रख रहा। सप्लाई  एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है । बाजार रुका रह सकता है।

Mustard oil: no decrement

New Delhi, 12 January (NNS): In the prevous week, the prices of mustard oil rose by Rs 250 to Rs 14350 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher enquiry at the lower level. In Haryana, its prices have been quoting at Rs 14200 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went down in the same ratio to Rs 14550 per quitnal. There is no possibility of uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों तेल-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) निचले स्तर पर पूछ परख बढ़ने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 250 रुपए बढ़कर 14350 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14200 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14550 रूपये  प्रति क्विंटल रह गए। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: no more fluctuations

New Delhi, 12 January (NNS):  The prices of cottonseed oil went up by Rs 370 to Rs 12470 per quintal due to the weak supply in Haryana and Punjab andhigehr demand from the vegetable ghee manufacturers along with the refiners. HOwever, cottonseed prices also ruling at Rs 3800/3900 per quintal amid weak selling during the review period. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the coming one or two days.

बिनौला तेल-ज्यादा घट बढ़ नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग निकलने होने से एवं हरियाणा व पंजाब से आपूर्ति घटने से बिनोला तेल के भाव 370 रुपए बढ़कर 12470 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 3800/3900 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें  ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 12 January (NNS): The Chicago’s projection was in plus by 39 points due to the strong buying from the investors and in KLCE, the active palm oil contact went up by 36 Ringgit, due to this reason, the prices of soybean rose by Rs 150 to Rs 4950 per quintal during the previous week. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The arrivals of domestic crop reported to be weak than the normalev, whereas, the market sentiments may affect as the new crop of mustard will likely to arrive after some time. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.

सोयाबीन : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है। निवेशकों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से शिकागो का प्रोजेक्शन 39 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 36 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की जानकारी मिली। इसकी वजह से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए तेज होकर 4950 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। घरेलू फसल की आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि रबी तिलहन, सरसों, की आवक शुरू होने में अभी समय होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।