New Delhi, 02 February (NNS): During the review week, the prices of soybean refined went up by Rs 100 to Rs 14600 per quintal due to the higher demand and weak selling in the plants along with uptrend in the prices in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted up in the same ratio to Rs 13700 per quintal. In Kandla, its prices have been quoted at Rs 13700 per quintal owing to the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, the market may likely to move in the limited area during the near future.

सोयाबीन तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) मध्यप्रदेश  महाराष्ट्र  व राजस्थान की  मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में तेजी करो होने के कारण प्लांट की बिकवाली कमजोर होने तथा ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रूपये बढ़कर 14600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इंदौर में  सोया रिफाइंड के भाव इसी अनुपात में बढ़कर 13900 रूपये बोले  गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में इसके  भाव 13700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में मंदे की संभावना कम है। बाजार समिति तार चढ़ा के बीच में घूमता रहेगा।

CPO: less possibility decrease

New Delhi, 02 February (NNS): In the international markets, the prices of CPO gained by $15 to $1150 per tonne. In kandla, its prices reduced by Rs 50 to Rs 10350 per quintal owing to the weak demand. The prices of CPO contract February and March delivery showed nominal fluctuations in KLC owing to the constant buying and selling from the speculators. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the higher import prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-घटने के आसर कम

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव  15 डॉलर बढ़कर 1150 डॉलर प्रति टन होने जाने के बावजूद मांग घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने से 50 रूपये घटकर 10350 रूपए प्रति कुंतल रह गए। हालांकि सटोरियों की लिवाली बिकवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा फरवरी व मार्च डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। आयात  महंगा होने से इसमें मंदे की संभावना  कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: less possibility to decrease

New Delhi, 02 February (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard slipped by Rs 100 to Rs 7050/7100 per quintal owing to the constant selling from the stockists and higher demand from the mills. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed strong trend due to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रुपए घटकर 7050/7100 रूपये प्रति किवंटल रह गये। राजस्थान की मंडियों में बिकवाली घटने  से सरसों की कीमतों में मजबूती का रख रहा। सप्लाई  एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है । बाजार रुका रह सकता है।

Mustard oil: no decrement

New Delhi, 02 February (NNS): During the review week, the prices of mustard oil went down by Rs 100 to Rs 14650 per quintal due to the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14550 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went down to Rs 15000 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन न मिलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रुपए मुलायम होकर 14650 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। हरियाणा में इसके भाव 14550 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 15000 रूपये प्रति क्विंटल बोले  गए। आपूर्ति  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: will remain stable

New Delhi, 02 February (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 50 to Rs 13050 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cottonseed held strong at Rs 4000/4100 per quintal owing to the weak selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग निकलने होने से एवं हरियाणा व पंजाब से आपूर्ति घटने से बिनोला तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 13050 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव4000/4100 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत  रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें  ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean: may show downfall

New Delhi, 02 February (NNS): The prices of soybean jumped by Rs 550 to Rs 5600 per quintal due to the all-round buying from the plants at the higher prices in Jalgaon. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s projection was in minus by 58 points and in KLCE, the active palm oil contract fell down by 88 Ringgit per tonne due to the constant buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may show downfall during the coming one or two days.

सोयाबीन : घट सकता है

नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में थोड़ी-बहुत मंदी आ सकती है। बढ़ी कीमत पर भी प्लांटों की चौतरफा लिवाली बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 550 रुपए उछलकर 5600 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। सोने-चांदी में जारी गिरावट के कारण निवेशकों की बिकवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 58 प्वाइंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 88 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत घट सकता है।