New Delhi, 17 November (NNS): During the review week, soya refined prices gained by Rs 100 to Rs 13200 per quintal owing to the feeble supply. The prices of soybean remained stable at the same level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12350 per quintal. In Kandla, its prices held strong at Rs 12250 per quintal owing to the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सोयाबीन तेल-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) आपूर्ति कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रुपए बढ़कर 13200 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व राजस्थान की मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12350 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में 12250 रुपए प्रति क्विंटल मजबूत रहे।आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
CPO: no more downfall
New Delhi, 17 November (NNS): In the international markets, CPO prices gained from $1092 to $1100 per tonne. In Kandla, its prices slipped by Rs 50 to Rs 9700 per quintal during the review week due to the constant selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract November and December delivery showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and sluggish selling from the importers amid downfall in rupee in against American dollar.
सीपीओ-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1092 से बढ़कर 1100 डॉलर प्रति टन हो जाने के बावजूद आयातकों की बिकवाली से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रुपए घटकर 9700 रूपए प्रति कुंतल रह गये। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा नवम्बर व दिसंबर डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। डॉलर की तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।
Mustard: no more decrement
New Delhi, 17 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 7000/7050 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In the markets of Rajasthan, the prices of mustard showed downfall because of the lack of offtake. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपये घटकर 7000/7050 रूपये रुपए प्रति किवंटल रह गए।राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से सरसों की कीमतों में नरमी का रख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: no downfall
New Delhi, 17 November (NNS): The prices of mustard oil declined by Rs 150 to Rs 14550 per quintal due to the weak selling from the stockists and feeble demand. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14500 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went down in the same ratio to Rs 14800 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों तेल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घ से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रुपए घटकर 14550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 14500 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: less possibility to increase
New Delhi, 17 November (NNS): The prices of cottonseed oil improved by Rs 50 to Rs 12400 per quintal due to the higher demand from the vegetable ghee manufacturer and the refiners. However, cottonseed prices held strong at Rs 3800/3900 per quintal because of the weak selling 0during the review week. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
बिनौला तेल-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्मताओ की मांग निकलने से विनोला तेल के भाव 50 रूपये बढ़कर 12400 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में विनोला के भाव 3800/3900 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Soybean: will show strong trend
New Delhi, 17 November (NNS): The prices of soybean prices gained by Rs 150 to Rs 4650 per quintal due to the strong buying from the plants even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 15 points and in KLCE, the active palm oil contract prices also improved by 01 Ringgit per tonne because of strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.
सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है। बढ़ी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए तेज होकर 4650 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 15 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में एक रिंगिट प्रति टन का नाममात्र सुधार होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
