New Delhi, 19 June (NNS): The prices of soya refined remained sluggish at Rs 12600 per quintal due to the weak demand and constant selling from the stockists. Soya refined prices also being quoted at Rs 11800 per quintal in Indore. In Kandla, its prices also being quoted at Rs 11800 per quintal because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सोयाबीन तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सोया रिफाइंड के भाव 12600 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 11800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 11600 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना है बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Mustard oil: no decrement
New Delhi, 19 June (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 100 to Rs 14000 per quintal due to the weak demand at the higher level. Its prices held strong at Rs 2250/2420 per quintal in the big tins. In Dadri line, its prices also being quoted at Rs 13900 per quintal. In Ganganagar mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also being available at Rs 13950 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
सरसों तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) मांग कमजोर होनेसे सरसों तेल के भाव 100 रूपये घटकर14000 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। टीनों में इसके भाव 2250/2450 रूपए बोले गये। दादरी लाइन में इसके भाव 13900 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से गंगा नगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13950 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Acid oil: less possibility to decrease
New Delhi, 19 June (NNS): The demand of acid oil has been remained under pressure at 6950/7050 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 6400/6450 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 8300 per quintal owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
एसिड ऑयल : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 6950/7050 रुपए प्रति कुंतल पर दबे रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 6400/6450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 8300 रूपये पर टिकी रही। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है।Cottonseed cake: held strong
New Delhi, 19 June (NNS): The prices of cottonseed cake remained sluggish at Rs 3800/4000 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 4200/4300 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला खल : मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 3800/4000 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। पंजाब में बिनौले की कीमतें 4200/4300 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने बिनौला खल वायदा में गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 19 June (NNS): The prices of rice fatty held steady at Rs 9350/9400 per quintal owing to the constant selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices held strong at Rs 9000 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty also sluggish at Rs 8000 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
राइस फैट्टी : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैट्टी के भाव 9350/9400 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। पंजाब में इसके भाव 9000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैट्टी के भाव 8000 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: no downfall
New Delhi, 19 June (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 13700/13800 per quintal because of the increased demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices have been quoted at Rs 13350 per quintal. In NCDEX, the June delivery showed uptrend owing to the increased speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकलने से अरंडी तेल के भाव 13700/13800 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13350 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली बढ़ने से एनसीडीईएक्स में जून डिलीवरी में तेजी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
Soybean: will remain sluggish
New Delhi, 19 June (NNS): The prices of soybean softened at Rs 4525 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract softened by 2 cents per pound, whereas the active palm oil contract gained by 5 Ringgit per tonne because of the sluggish buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the coming days.
सोयाबीन : सुस्ती कायम रहेगी
नई दिल्ली, 19 जून (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर सोयाबीन का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 25 रुपए नरम होकर 4525 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली सुस्त पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 2 सैंट प्रति पौंड की नरमी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 8 रिंगिट प्रति टन की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में सुस्ती छाई रह सकती है।
