New Delhi, 28 April (NNS): During the review week, the prices of soya refined declined by Rs 100 to Rs 13100 per quintal due to the weak demand and increased selling from the importers. The prices of soybean showed downfall in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. During the review week, the prices of soya refined descended by Rs 100 to Rs 13200 per quintal because of the weak demand. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12700 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
सोयाबीन तेल : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) आयातकों की बिकवाली आने एवं मांग कमजोर होने से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 100 रूपये घटकर 13100 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन कीमतों में गिरावट एवं मांग घटने के कारण गत् सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रूपये घटकर 13200 रुपए प्रति कुंतल रह गए। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12700 रूपये बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
CPO: not likely to decrease
New Delhi, 28 April (NNS): In the international markets, CPO prices reduced by $25 to $1065 per tonne. Similarly, in Kandla, its prices slipped by Rs 50 to Rs 9400 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. In KLC, the prices of CPO contract May and June delivery showed downfall because of the weak buying from the speculators. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand during the coming days.
सीपीओ : घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव ऊपरी स्तर से 25 डॉलर घटकर 1065 डालर प्रति टन रह जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रूपये घटकर 9400 रूपए प्रति कुंतल रह गए। सटोरियों की लिवाली घटने से केएलसी में सीपीओ वायदा मई-जून व जुलाई डिलीवरी में मामूली-तेजी रही। ग्राहकी को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no more downfall
New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of mustard reported to be weak in the various markets of the country and at Lawrence Road, the prices of mustard descended by Rs 50 to Rs 6000/6050 per quintal owing to the weak demand from the mills. Mustard prices showed downfall owing to the weak demand in the markets of Rajasthan and MP. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the arrivals. Apart from this, the market may likely to move by Rs 50/100 per quintal during the near future.
सरसों : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमजोर होने एवं तेल का मिलों की मांग घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 50 रूपये घटकर 6000/6050 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। राजस्थान व राजस्थान की मंडियों में मांग कमजोर होने से सरसों की कीमतों में नरमी का रख रहा।आवक को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार 50/100 रूपये के उतार-चढ़ाव के बीच में घुमता रह सकता है।
Mustard oil: limited fluctuations
New Delhi, 28 April (NNS): During the review period, the prices of mustard oil remained firm at Rs 12800 per quintal owing to the feeble supply. In Dadri, its prices have been quoted at Rs 12650 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 12900 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of fluctuations in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 12800 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। दादरी में इसके भाव 12650 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 12900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain firm
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of cottonseed oil reduced by 300 to Rs 12300 per quintal due to the weak buying from the vegetable ghee manufacturers and refiners. During the review period, the prices of cottonseed also held strong at Rs 4000/4200 per quintal owing to the weak supply. The prices of imported oils showed downtrend and there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की लिवाली कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव 300 रूपये घटकर 12300 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। हालांकि उक्त अवधि के दौरान सप्लाई घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4000/4200 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातित तेलों में उठा पटक होने एवं सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
Soybean: will remain sluggish
New Delhi, 28 April (NNS): In Jalgaon, soybean prices rose by Rs 100 to Rs 4450 per quintal owing to the increased buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The Chicago’s projection was in plus by 57 points, whereas, in KLCE, the active palm oil contract prices slipped by 96 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सोयाबीन : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन सुस्त ही बना रहने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर प्लांटों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 4450 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 57 प्वाईंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 96 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।
