New Delhi, 24 June (NNS): There is news of ceasefire between Iran and Israel after 12 days, due to this reason, the Chicago’s soya oil contract declined by Rs 109 cents per ounce owing to the increased selling pressure from the investors and in KLCE, the active palm oil contract also went down by 128 Ringgit per tonne. In Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 4600 per quintal owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : घट सकता है

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस)। ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के 12वें दिन सीजफायर होने की खबरें आ रही हैं। इसकी वजह से निवेशकों की बिकवाली के दबाव में शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 109 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 128 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की सूचना मिली। जलगांव में घटी कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से सोयाबीन 4600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की आस नहीं है।

Castor oil: market will likely to remain high

New Delhi, 24 June (NNS): This year, the production of castor oil reported to be weak and the buying of the stock seems constant from the consuming industries, due to this, the market has been started increasing constantly. The production cost reported to be at the higher level from the companies of Gujarat, due to which, the prices remained stable at Rs 13850 per quintal. Presently, there is a possibility of more uptrend in the prices because the buying from the medical industry seems good. Apart from this, the demand from the exporters and the paint industry showed strong trend.

अरंडी तेल- बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) अरंडी का उत्पादन इस बार कम होने तथा खपत वाले उद्योगों के तेल में अच्छी लिवाली चलने से धीरे-धीरे बाजार बढ़ता जा रहा है। गुजरात में कंपनियों की पिराई लागत महंगी हो गयी है, जिससे कंपनियों ने भाव बढ़ाकर 13850 रुपए प्रति कुंतल पर ठहराव लिए बोलने लगे हैं। वर्तमान भाव में इस बार भरपूर लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि मेडिसिन उद्योग की भी अच्छी लिवाली चल रही है। इसके अलावा निर्यातको एवं पेंट उद्योग की भी पकड़ मजबूत है।

Mustard: uptrend after the correction in the prices

New Delhi, 24 June (NNS): The arrivals of mustard showed constant downfall and the all-round buying seems constant from the mills owing to the downfall in the production. On the other hand, the stockists started storing the stock at the current level, due to which, the prices of mustard 42 percent conditioned also gained by Rs 150 to Rs 6900/6950 per quintal in the last two days in the Niwai and Tonk line of Jaipur. Here also, the prices went up by Rs 50 to Rs 6700 per quintal. Here also, the prices corrected by Rs 50/75 to Rs 7000 per quintal from here.

सरसों-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) सरसों की आवक धीरे-धीरे मंडियों में कम होने लगी है, उत्पादन में पोल आने से तेल मिलों की चौतरफा लिवाली बनी हुई है। दूसरी ओर स्टॉकिस्ट भी माल रोककर बैठ गए हैं, जिसके चलते तेल मिलों की मांग से उसके भाव 42 कंडीशन के निवाई टोंक लाइन में 2 दिन में 150 रुपए बढ़कर जयपुर पहुंच में 6900/6925 रुपए प्रति कुंतल हो गए। यहां भी इसके भाव 50 रुपए आज और बढ़कर 6700 पर जा पहुंचे। अब यहां से 50/75 रुपए का करेक्शन के बाद 7000 रुपए को पार लग रही है।

Cottonseed cake: should sell at the higher level

New Delhi, 24 June (NNS): The production of cottonseed reported to be weak, due to this, the all-round demand of seed has been started increasing constantly. The prices of the oils showed heavy uptrend, due to this, the production of cottonseed cake seems high in the plants. On the other hand, both the maize and the other adulterated cake has been selling in Gujarat and Rajasthan, due to which, it is profitable to sell the stock at the current level. The market may not show heavy downfall on seeing the prices of the raw stock, but it is profitable to purchase the stock after selling the stock at Rs 4000 per quintal.

बिनौला खल अब बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 24 जून (एनएनएस) बिनौला का उत्पादन कम होने से तेल मिलों की चौतरफा मांग सीड में लगातार बढ़ती जा रही है। तेल के भाव ऊंचे होने से प्लांटों में बिनौला खल अधिक बन रहा है। दूसरी ओर मक्की की खल एवं अन्य मिलावटी खल भी गुजरात राजस्थान में बिक रहे हैं, जिससे वर्तमान भाव पर अब एक बार मुनाफा लेकर निकल जाना चाहिए। हम मानते हैं कि कच्चे माल के भाव को देखकर बाजार ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है, लेकिन मुनाफा चोर होता है, इसलिए 4000 रुपए प्रति क्विंटल की खल को एक बार बेचने के बाद ही नया माल खरीदना चाहिए।