New Delhi, 08 December (NNS): During the review week, soya refined prices gained by Rs 100 to Rs 13500 per quintal owing to the higher demand. The prices of soybean remained stable at the same level in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. In Indore, soya refined prices also being quoted at Rs 12450/12500 per quintal. In Kandla, its prices held strong at Rs 12450 per quintal owing to the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.

सोयाबीन तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 100 रूपये बढ़कर 13500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र  व राजस्थान की मंडियो में सोयाबीन की कीमतों में स्थिरता रही। इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12450/12500 रूपये बोले गए। आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में 12450 रुपए प्रति क्विंटल मजबूत रहे। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में ज्यादा घटबढ़ की संभावना कम है।

CPO: no more decrement

New Delhi, 08 December (NNS): In the international markets, CPO prices fluctuates  by $15/20 per tonne. In Kandla, its prices reduced by Rs 50 to Rs 9750 per quintal during the review week due to the constant selling from the importers and weak rupee against the American dollar. In KLC, the prices of CPO contract December and January delivery showed nominal fluctuations due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the demand and strong demand from the importers.

सीपीओ-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव पूरे सप्ताह के दौरान 15/20 डॉलर के उतार  चढ़ाव के साथ 1100 डॉलर प्रति टन पर मजबूत रहे। दूसरी ओर डालर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने के बावजूद आयातकों की बिकवाली से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 50 रुपए घटकर 9750 रूपए प्रति कुंतल रह गए। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा दिसंबर जनवरी डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। डॉलर की  तुलना में रूपये में गिरावट के कारण आयातकों की पकड़ मजबूत होने वा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना  कम है।

Mustard: no more downfall

New Delhi, 08 December (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard went up by Rs 100 to Rs 6950/7000 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the mills. In the markets of Rajasthan, the prices of mustard showed soft trend because of the lack of offtake. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 100 रुपए घटकर 6950/7000 रूपये प्रति किवंटल रह गये। राजस्थान की मंडियों में उठाव घटने से सरसों की कीमतों में नरमी का रुख रहा। सप्लाई  एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा गिरावट की संभावना कम है । बाजार रुका रह सकता है।

Mustard oil: likely to remain firm

New Delhi, 08 December (NNS): The prices of mustard oil slipped by Rs 150 to Rs 14450 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand.  In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14350 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also dropped down in the same ratio to Rs 14700 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों तेल-सीमित ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली  से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 150 रूपये घटकर 14450 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 14350 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed oil: not likely to increase

New Delhi, 08 December (NNS): The prices of cottonseed oil reduced by Rs 50 to Rs 12450 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners along with the higher demand. However, cottonseed prices held strong at Rs 3500/3600 per quintal because of the weak selling during the review week. Cottonseed prices held strong at Rs 3500/3600 per quintal because of the weak selling from the markets of Punjab. Apart from this, there is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

बिनौला तेल-तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग कमज़ोर होने से एवं आपूर्ति बढ़ने से बिनोला तेल के भाव 50 रूपये घटकर 12400 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनौला के भाव 3500/3600 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें  ज्यादा घट बढ़ की संभावना कम है।

Soybean: held strong

New Delhi, 08 December (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean rose by Rs 50 to Rs 4600 per quintal owing to the limited  buying from the plants even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The prices of Chicago’s projection was in minus by 31 points and in KLCE, the active palm oil contract also dropped down by 47 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming days.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में मजबूती बनी रह सकती है। घटी कीमत पर प्लांटों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए बढ़कर 4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 31 प्वाइंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 47 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।