New Delhi, 07 May (NNS): The prices of refined soya oil eased by Rs 100 to Rs 15800 per quintal owing to the weak demand and the Chicago’s soya oil contract is in minus. In MP, its prices also quoting at Rs 15000 per quintal. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14800 per quintal amid weak selling from the importers after the downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during coming one or two days.
सोया तेल- मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के माइनस में होने एवं मांग कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव100 रुपए मुलायम होकर15800 रुपए प्रति कुंतल रह गए।मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 15000 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए।डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14800 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों गिरावट की उम्मीद कम है।
Rice fatty: will remain strong
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 10450/10500 per quintal owing to the weak selling and shortage of spot stock along with higher demand from the soap manufacturers. In the market of Punjab, its prices also quoting at Rs 10250 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing soap. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैटी- मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10450/10500 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। पंजाब की मंडियो में इसके भाव 10250 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Castor oil: no more downfall
New Delhi, 07 May (NNS): The prices of castor oil remained stable at Rs 14000/14100 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13200 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Rajasthan and Gujarat. The prices of castor contract May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
अरंडी तेल- ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 14000/14100 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में में इसके भाव 13200 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: will remain sluggish
New Delhi, 07 May (NNS): The Chicago’s active soya oil contract declined by 21 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract jumped by 37 Ringgit per tonne due to the increment in selling from the investors, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean slipped by Rs 50 to Rs 6250 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The spot soybean prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
सोयाबीन : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। ट्रंप द्वारा ईरान में होर्मुज स्ट्रेट को खोले जाने के ऑपरेशन को अस्थाई तौर पर रोके जाने की घोषणा की गई है। इसकी वजह से अंतर्रार्ष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा बाजार में निवेशकों की बिकवाली बढ़ने से शिकागो के सर्वाधिक सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 21 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 37 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। इसकी वजह से जलगांव में भी लिवाली घटने से सोयाबीन 50 रुपए नरम होकर 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन सुस्त ही बना रह सकता है।
