New Delhi, 04 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 47069 kg in the Idukki district traditional cardamom producer company limited. The arrivals reported to be at the higher level, but the demand seems weak, due to this, the average auction price dropped down to Rs 3284.19 per kg. Before this, its prices reported to be around 3284.19 per kg in the auction which held on 25th July. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3150 per kg because of the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the good rainfall in kerela and the crop may gets affected. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई इदुक्की डिस्ट्रिक्ट ट्रेडिशनल कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 47,069 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने लेकिन मांग कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 3049.49 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 25 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3284.19 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। केरल में हो रही अच्छी वर्षा और इससे फसल को नुकसान होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 04 August (NNS): Here, the price of red chilli 334 no. remained at Rs 23200 per quintal due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। मानसून का मौसम चालू होने के बाद भी लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमेें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: will remain weak

New Delhi, 04 August (NNS): Cloves prices remained stable at Rs 815 per kg due to the weak sale amid soft trend during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain weak during the near future.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई नरमी के बाद भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 04 August (NNS): The trading activities reported to be sluggish in Kochi due to the good rainfall in Kerela, due to this reason, both the arrivals and the prices of black pepper held stable at the same level of the previous day in Kochi. Here also, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg owing to the sluggish trading activities. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। केरल में हो रही अच्छी वर्षा के कारण कोच्चि में कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। यही वजह है कि वहां इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। श्रीलंका से आयात भी जारी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility of decrease

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. There is no possibility of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 3800 per kg as the Strait of Hormuz has been closed. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect amid expected possibilities of import. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध बेशक रुका हुआ है लेकिन तनाव अभी भी अपने शिखर पर बना हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट भी बंद है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने की संभावना है।

Cumin: may show uptrend

New Delhi, 04 August (NNS): There were around 10000/11000 bags were reported to arrive in Unjha  and the demand seems constant from the exporters, due to this, the whole sale prices of this famous commodity rose by Rs 25 per 20 kg. Here, cumin prices remained at Rs 22800 per quintal because of the soft buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contact prices slipped by Rs 95 or 0.45 to Rs 21165 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to increase during the near future.

जीरा : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में आसमान पर बादलों का डेरा होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी वहां जीरे की करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा निर्यातकों की मांग भी बनी होने से इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत में 25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.45 प्रतिशत मंदा होकर 21,165 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनो में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।