New Delhi, 26 May (NNS): The sale of small cardamom reported to be sluggish after the intense heat, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2650 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom reported to be decrease to 15277 kg in the Cardamom Groversforever Private Limited Auction. Its average auction price fell down to Rs 2399.90 per kg because of the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2428.03 per kg in the last auction which held on 15th May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक गिरकर 15,277 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2399.90 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 15 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2428.03 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Red chilli: no possibility of downfall
New Delhi, 26 May (NNS): The supply of the crop has been started arriving from Bareilly. However, the arrivals of the crop reported to be weak as comparatively, due to this, the prices of red chilli showed soft trend. As a result, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There are summer vacations in Guntur. Now, the trading activities will likely to be normal from 12th June. The spot red chilli prices will likely to increase during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। बरेली की नई फसल की आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि यह फसल तुलनात्मक रूप से छोटी ही आती है लेकिन इसकी वजह से लालमिर्च में सुस्ती का वातावरण बन गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इसेस पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने का अनुमान नहीं है।
Cloves: no long uptrend
New Delhi, 26 May (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish after the downfall in the prices. As a result, here, the prices of cloves remained stable at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, recently, the market showed improved trend, but its prices have remained under pressure after the improvement in the prices, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.
लौंग : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों मंदी के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपए में हाल ही में थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन इस सुधार के बाद भी यह कमजोर ही बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: no possibility to increase
New Delhi, 26 May (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 780 per kg after the ceasefire in Iran. During the previous day, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish trading activities. There is no possibility of more increment in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। ईरान में अस्थाई सीजफायर के समाचार आने के बाद अब अमेरिका द्वारा वहां फिर से बमबारी किए जाने की खबरें भी आने लगी हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां सुस्त कामकाज के बीच कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। मध्य-पूर्व की मांग के अभाव में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की आस नहीं है।
Dry ginger: not likely to increase
New Delhi, 26 May (NNS): Here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of weak sale even after the higher prices of ginger. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। अदरक की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने के बाद भी यहां सौंठ क बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजाार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 26 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari held stable at Rs 3400 per kg amid sluggish offtake even after the ongoing summer season. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. Reports of renewed US bombings in Iran could impact market sentiments. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। गर्मियां चालू होने के बाद भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका द्वारा ईरान में एक बार फिर बमबारी किए जाने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।
Cumin: no possibility of downfall
New Delhi, 26 May (NNS): The sale of cumin reported to be sluggish after the arrivals will likely to be in the limited area in Unjha. As a result, here, the prices of cumin remained stable at Rs 22500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 20/30 per 20 kg. The active contract prices fell down by Rs 335 or 1.70 percent to Rs 19340 per quintal because of the weak speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.
जीरा : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। ऊंझा में आवक सीमित दायरे में बनी होने के बाद भी जीरे की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-30 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 335 रुपए या 1.70 प्रतिशत मंदा होकर 19,340 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
