New Delhi, 23 March (NNS): the sale of small cardamom reported to be sluggish after the decrement in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5 mm held stable at Rs 2600 per kg. Before this, the prices have slipped by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom declined to 70311 kg in the KCPMC auction which held on 20th March. The prices of average auction price declined to Rs 2268.65 per kg due to the weak buying after the feeble arrivals. Before this, the prices were at Rs 2316.96 in the auction which held on 11 March, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrant in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। 20 मार्च को हुई अभी तक की अङ्क्षतम नीलामी केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 70,311 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2268.65 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ जाने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 11 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2316.96 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नहीं है।
Red chilli: no possibility of increment
New Delhi, 23 March (NNS): there were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices of its various qualities declined by Rs 500/2000 per quintal. After this, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal. Before this, it’s prices ascended by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the shortage of activeness from the exporters. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की करीब सवा बोरियों की आवक होने तथा चुनिन्दा किस्मों में 500-2000 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। इसके बाद भी यहां 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। निर्यातकों की सक्रियता में कमी आने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 23 March (NNS): the rupee dropped down to 93 as compared to the American dollar, due to this reason, the import prices of cloves seems high, as a result, here, cloves prices held stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments mein affected because of the shortage of stock in the other producing countries of the world. The spot cloves prices will likely to remains strong during the near future.
लौंग : मजबूत जारी रहेगी
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 93 के स्तर को भी पार कर गया है। इसकी वजह से लौंग का आयात पड़ता बढ़ने की प्रबल आशंका उत्पन्न हो गई है। यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। विश्व के अन्य उत्पादक देशों में स्टॉक अपेक्षाकृत रूप से कमजोर बना होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मजबूती जारी रहने की संभावना है।
Black pepper: not likely to increase
New Delhi, 23 March (NNS): The offtake of black pepper reported to be weak after the improvement in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The arrivals reported to be weak and the prices softened by Rs 5 per kg in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा 5 रुपए प्रति किलोग्राम की नरमी आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं है।
Dry ginge: no more increment
New Delhi, 23 March (NNS): The sale of dry ginger reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the winter season has been started. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.
सौंठ : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी कीमत तथा आवक बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। गर्मियों का सीजन शुरू होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में तेजी की उम्मीद नहीं हैं।
Pistachio: will likely to remain strong
New Delhi, 23 March (NNS): this is the 23rd day of war in Iran, due to this reason, the import reported to be sluggish, as a result, here, the prices of pistachio peshawari remained firm at Rs 3700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. However, the kharmas has been going on, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रह सकता है
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। ईरान में जंग 23वें दिन भी जारी है। इसकी वजह से आयात ठप्प पड़ा हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। हालांकि खरमास चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रहने की आस है।
Cumin: may show downfall
New Delhi, 23 March (NNS): the weather reported to be clear in Unjha, due to this reason, the arrivals of cumin jumped to 50000/55000 bags in the markets. It’s prices reduced by Rs 20/25 per 20 kg due to the weak arrivals as compared to the arrivals. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23200 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. Before this, the active contract prices declined by Rs 495 or 2.25 percent to Rs 21650 per quintal because of the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain weak during the coming days.
जीरा : हो सकता है नरम
नई दिल्ली, 23 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में मौसम साफ होने की सूचना मिली। इसकी वजह से मंड़ी में जीरे की आवक उछलकर करीब 50-55 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक की अपेक्षा लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। इससे पूर्व सटोरियों की बिकवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 495 रुपए या 2.25 प्रतिशत लुढ़ककर 21,650 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत नरम हो सकता है।
