New Delhi, 20 August (NNS): Today, the sale of small cardamom reported to be sluggis, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3050 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom jumped to 72395 kg in the RNS spices. The arrivals of small cardadmom reported to be at the high, after this, after this, its average auction price rose to 3131.53 per kg due to the limited buying. The crop gets affected in Kerela due to the rainfall of the previous days, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां साढ़े सात एमएम छोटी इलायची 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 72,395 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 3131.53 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। केरल में पिछले दिनों हुई वर्षा से नई फसल को कुछ हानि होने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Red chilli: no possibility to increase

New Delhi, 20 August (NNS): There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive IN Guntur due to the limited selling from the farmers. The arrivals reported to be weak and the buying seems limited, due to this, there, the prices of this famous commodity rose by Rs 500/1000 per quintal. Here, the price of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect owing to the weak arrivals than then normal level. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली सीमित होने से गुंटूर में लालमिर्च की आवक घटकर करीब 40 हजार बोरियों की रह जाने की सूचना मिली। आवक में कमी आने तथा हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत में 500-1000 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आवक घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cloves: no possibility to decrease

New Delhi, 20 August (NNS): Cloves prices improved by Rs 20 to Rs 830 per kg due to the improved offtake after the  offtake amid temporary break on monsoon in the some areas near by Rajdhani Delhi. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import price. There is no possibility of more downfall in the spot cloves prices during the near future.

लौंग : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लौंग के उठाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 20 रुपए तेज होकर 830 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 20 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg owing to the sluggish offtake even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the constant import from Sri lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish at the same level during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से चल रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility to decrease

New Delhi, 20 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the recent downfall in the prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.

सौंठ : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की कीमत में हाल ही में आई मंदी के बाद बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़़ने की आस नहीं है।

Pistachio: no possibility of downfall

New Delhi, 20 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the tensions on Strait of Hormuz. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect amid expected problems in export. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट आंशिक रूप से खुल गया है। प्राप्त खबरों पर यदि भरोसा किया जाए तो इस स्ट्रेट के ओमान की तरफ वाले हिस्से से जहाजों का आवागमन हो रहा है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cumin: no fear of downfall

New Delhi, 20 August (NNS): There were around 10000/11000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the buying seems limited from the local stockists along with Bangladesh, due to this, here, the wholesale prices improved by Rs 10/20 per 20 kg. Here, cumin prices remained at Rs 22800 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices gained by Rs 130 or 0.64 to Rs 20360 per quintal due to the increased speculative buying. There is no possibility of more downfall in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी बंगलादेश समेत स्थानीय स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत में 10-20 रु प्रति 20 किलोग्राम का सुधार होने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 130 रु या 0.64 प्रतिशत तेज होकर 20,360 रु हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।