New Delhi, 05 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom ascended to 18089 kg in the CPA, Santhanpara auction. Its average auction price jumped to Rs 294.45 per kg because of the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2680.29 per kg which held on 26th July. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2700 per kg due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई सीपीए, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 18,089 किलोग्राम की होने की रिपोर्ट मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2943.45 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 26 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2680.29 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Red chilli: will likely to remain firm
New Delhi, 05 August (NNS): The offtake of red chilli seems weak at the higher prices. As a result, here, red chilli 334. prices held steady at Rs 15000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
लालमिर्च : स्थिरता बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 05 August (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply and availability than the normal level in the international markets along with the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the coming days.
लौंग : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति और उपलब्धता करीब-करीब सामान्य ही बनी होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Black pepper: no long uptrend
New Delhi, 05 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 725 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रु की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Dry ginger: will remain sluggish
New Delhi, 05 August (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal level and higher production in Maharashtra. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 23 हजार रु प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। महाराष्टï्र में ऊंचे उत्पादन की वजह से कीमत तुलनात्मक रूप से नीची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुस्ती जारी रह सकती है।
Pistachio: no expectations to increase
New Delhi, 05 August (NNS): The prices of pistachio Peshawar held stable at Rs 2700 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing ceasefire in Iran. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming days.
पिस्ता : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की गिरावट आई थी। ईरान में फिलहाल सीजफायर चालू होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने की संभावना नहीं है।
Cumin: no fluctuations
New Delhi, 05 August (NNS): Here, the prices of cumin remained steady at Rs 21600 per quintal owing to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 25 or 0.13 percent to Rs 19200 per quintal because of the nominal speculative buying. There will be no fluctuations in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 5 अगस्त (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 21,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 25 रुपए या 0.013 प्रतिशत सुधरकर 19,200 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में घटबढ़ के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
