New Delhi, 01 July (NNS): The arrivals of small cardamom ascended to 11037 kg in the CPA Santhanpara auction. Here, the average auction prices jumped to Rs 2332.98 per kg owing to the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2251.19 per kg which held on 11th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2650 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई सीपीए संथनपरा नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 11,037 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने क बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2332.98 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 11 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2251.19 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Red chilli: will likely to remain sluggish

New Delhi, 01 July (NNS): The sale of red chilli reported to be weak at the higher prices. As a result, here, red chilli 334. remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 60000/70000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the constant increment in the arrivals. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लालमिर्च : सुस्ती जारी रहने के आसार

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर लालमिर्च की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। गुंटूर में आवक बढ़कर करीब 60-70 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक में वृद्धि होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cloves: not likely to increase

New Delhi, 01 July (NNS): The prices of cloves reported to be stable at Rs 790 per kg because of the feeble offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the sluggish  prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain high during the coming days.

लौंग : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय कीमत सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 01 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 705 per kg owing to the improved offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals held stable at the same level of the previous day in Kochi, but the prices reported to be increase by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rainfall in Kerela. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर कालीमिर्च के उठाव में थोड़ा सुधार हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए सुधरकर 705 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 10 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। केरल में वर्षा में थोड़ी कमी आने तथा धूप खिलने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 01 July (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were weekly off in Kochi, before this, here, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon season. The spot dry ginger prices will likely to remain high during the coming days.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमं 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में साप्ताहिक अवकाश रहा परन्तु इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही डटी होने की जानकारी मिली थी। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Pistachio: will remain stable

New Delhi, 01 (NNS): The prices of pistachio Peshawar prices remained stable at Rs 3000 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect due to the increment in the tensions between Iran and Israel. The spot pistachio prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

पिस्ता : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते के उठाव में सुस्ती बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए मंदी आई थी। ईरान में राजनैतिक तनाव में फिर से वृद्धि होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।

Cumin: no long downfall

New Delhi, 01 July (NNS): Here, the prices of cumin went down by Rs 200 to Rs 22600 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices softened by Rs 10 per 20 kg. The active contract prices rose by Rs 135 or 0.67 percent to Rs 20250 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर  जीरे के उठाव में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 10 रुपए प्रति 20 किलोग्राम नरमी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 135 रुपए या 0.67 प्रतिशत तेज होकर 20,250 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।