New Delhi, 17 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom rose to 74609 kg in the Green House Cardamom Marketing India Private Limited auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the average auction price jumped to 3080.89 per kg due to the strong buying. Before this, the prices were at Rs 2962.09 per kg which held on 07th September. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained at Rs 2850 per kg. During the previous days, the prices slipped by Rs 50 per kg. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। आज हुई ग्रीन हाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 74,609 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का मजबूत समर्थन मिलने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 3080.89 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 7 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2962.09 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची मंदी होने की आशंका नहीं दिख रही है।

Red chilli: will remain strong

New Delhi, 17 September (NNS): The weather seems clear after the recent rainfall in Andhra Pradesh. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals reported to be at the higher level, after this,  the prices of red chilli went up by Rs 500/1000 er quintal. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal due to the weak buying.  Recently, the prices have gone up by Rs 3800 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुईर् मानसूनी बारिश के बाद अब मौसम साफ बना हुआ है। यही वजह है कि राज्य की गुंटूर मंड़ी में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 50 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत में क्वालिटीनुसार 500-1000 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की खबर मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 17 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop in the international markets. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.

लौंग : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। विदेशों में नई फसल की क्वालिटी हल्की आने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of black pepper remained at Rs 765 per kg because of the weak offtake after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the increment in the import prices from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 17 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the affected sale amid increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the recent downfall in the prices of ginger. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की कीमत में हाल ही में आई मंदी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी की आशा नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 17 September (NNS): There is no effect in the transportation of ships from the Strait of Hormuz amid tensions in the middle east countries. The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the weak offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the expected problem in import. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के आवागमन पर नकारात्मक असर हो गया है। इस स्ट्रेट से अब नाममात्र को जहाज ही आ तथा जा पा रहे हैं। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: held strong

New Delhi, 19 September (NNS): The offtake of cumin seems weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Before this, there were around 13000/14000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices remained unchanged in Unjha. The active contact prices went up by Rs 25 or 0.12 to Rs 21710 per quintal due to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 25 रुपए या 0.12 प्रतिशत सुधरकर 21,710 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत बना रहने के आसार हैं।