New Delhi, 08 September (NNS): The prices of small cardamom remained stable at the same level due to the weak buying from the stockists, due to this, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained at Rs 2850 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom went up to 70619 kg in the Green house cardamom marketing Auction. The arrivals of small cardamom reported to be at the higher level and its average auction price went up to 2962.09 kg because of the limited support of buying. Before this, its prices were at Rs 2013.95 per kg in the last auction which held on 28th August, du due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां छोटी इलायची में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई ग्रीन हाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 70,619 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2962.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 28 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2013.95 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Red chilli: likely to remain weak
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 28000 per quintal due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the lack of buying from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain weak during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई उल्लेखनीय तेजी के बाद यहां लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली के अभाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 08 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak sale after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain weak during the near future.
लौंग : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद लौंग की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। तापमान बढ़ने तथा नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती जारी रह सकती है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 08 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained at Rs 765 per kg because of the weak offtake after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the higher prices of the imported stock. There is no possibility of more downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व इसमें 5 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। आयातित मालों का पड़ता बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च घटने की आशंका नहीं है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish buying even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से सौंठ की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मजबूती बनी रह सकती है।
Pistachio: no possibility of downfall
New Delhi, 08 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 4000 per kg due to the constant increment in the uncertainty. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect because of the higher expected problem in import. There is no fear of more downfall in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका तथा ईरान द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इसकी वजह से अनिश्चितता लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी ह्य4 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। आयात में संभावित दिक्कत को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में पिस्ता मंदा होने का डर नहीं है।
Cumin: no more increment
New Delhi, 08 September (NNS): There were around 12000/13000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi after the improvement in the arrivals. Here, cumin prices remained at Rs 23200 per quintal because of the weak support of buying. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices declined by Rs 190 or 0.89 to Rs 21180 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin will not likely to increase during the near future.
जीरा : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में हाल ही में जीरे की आवक में थोड़ा सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप वहां जीरे की करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 190 रुपए या 0.89 प्रतिशत मंदा होकर 21,180 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं है।
