New Delhi, 18 November (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5mm gained by Rs 50 to Rs 2650 per kg because of the sluggish sale even after the recent prices. The arrivals of small cardamom reduced to 90103 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited auction which held during the previous day. The prices of average auction price slipped to Rs 2425.91 per kg due to the weak buying even after the weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2481.52 in the last auction which held on 08th November. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। पिछले दिनों यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए बढ़कर 2650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी। एक दिन पूर्व हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 96,103 किलोग्राम की हुई थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2425.91 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 8 नवम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2481.52 रुपए थी। उत्पादक क्षेत्रों में कीमत मजबूत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Red chilli: possibility to increase
New Delhi, 18 November (NNS): The crop of red chilli gets affected in some areas in the previous month due to the montha storm and the arrivals of the crop seems delayed. However, there were around 70000 bags of red chilli reported to arrive and the prices rose by Rs 1000/2500 per quintal as per the quality Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot red chilli prices as its prices have been ruling at the lower level as compared to Guntur during the coming days.
लालमिर्च : तेजी के आसार
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले महीने आए मोंथा तूफान के कारण राज्य के कुछ क्षेत्रों में लालमिर्च की नई फसल को हानि होने और फसल शुरू होने में देरी होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 70 हजार बोरियों की होने तथा क्वालिटीनुसार 1000-2500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। यहां कीमत गुंटूर से भी नीची होने के कारण आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी के आसार नजर आ रहे हैं।
Cloves: not likely to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): The offftake of cloves reported to be sluggish after the recent downfall, due to this, here, its prices slipped by Rs 10 per kg. Both the supply and its stock reported to be tighter than the normal level in famous producing markets of Madagascar. The spot cloves prices will not likely to decrease during the near future.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी यहां लौंग में उठाव सुस्त ही बना हुआ है। पिछले दिनों यहां इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। मेडगास्कर जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में लौंग की आपूर्ति तथा इसका स्टॉक सामान्य से तंग बताया जा रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 18 November (NNS): There was a wait for the stock of Sri Lanka, but the importers reported to be bought the stock of black pepper from Brazil. However, its quality seems inferior. Here, the prices of black pepper remained stable at Rs 735 per kg due to the sluggish offtake even after the improved prices. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। श्रीलंका के मालों का तो इंतजार ही होता रहा लेकिन अब ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि आयातक ब्राजील से कालीमिर्च देश में ले आए हैं। हालांकि इसकी क्वालिटी कुछ हल्की बताई जा रही है। बहरहाल, यहां सुधरी हुई कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Dry ginger: fear of profit taking
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal owing to the sluggish sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The prices of ginger have been ruling at the higher level and its prices will remain strong in the famous producing areas, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of profit taking selling from the stockists in the spot dry ginger prices during the coming one or two days.
सौंठ : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ की बिक्री सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। अदरक की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने तथा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भी मजबूती बनी होने की खबरों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने की आशंका भी है।
Pistachio: remained stable
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2900 per kg due to the sluggish sale even after the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The wedding season will remain constant till the end of this month, after this, the kharmas will start, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
पिस्ता : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन चालू होने के बाद भी यहां पिस्ते की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि इस महीने के अंत तक ब्याह-शादियां हैं लेकिन इसके बाद खरमास भी शुरू होना है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Cumin: prices will held strong
New Delhi, 18 November (NNS): There were around 12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. Recently, the prices of all famous spices gained by Rs 20/25 per 20 kg because of the sluggish buying after the recent increment in the prices. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22100 per quintal owing to the sluggish buying at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices improved by Rs 55 or 0.26 percent to Rs 21090 per quintal due to the limited buying from the speculators. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 12 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। हाल ही में तेजी के बाद भी लिवाली सुस्त पड़ने के बाद भी इस प्रमुख किराना जिंस में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.26 प्रतिशत सुधरकर 21,090 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से रुका रह सकता है।
