New Delhi, 24 March (NNS): In the international markets, the prices of silver jumped from 6485 cents to 6940 cents per ounce. Here, spot silver prices rose by Rs 15000 to Rs 232000 per kg. The prices of silver May contract also showed uptrend because of the constant speculative buying. Silver coin prices held stable at Rs 2600/2700 per piece owing to the feeble selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent uptrend. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
चांदी-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) विदेशों चांदी के भाव 6485 से बढ़कर 6940 सेंट हो जाने से चांदी हाजिर के भाव 15000 रुपए बढ़कर 232000 रुपए प्रति किलो होगई। सटोरिया लिवाली से चांदी मई में तेजी रही। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 2600/2700 रुपए प्रति नग पर टिके रहे। हाल ही में आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक बढ़ने की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Gold: no more uptrend
New Delhi, 24 March (NNS): The prices of gold ascended from $4220 to $4410 per tonne in the international markets owing to the higher buying from the investors. Here, the prices of gold kilobar and standard rose by Rs 5000 to Rs 140000 and Rs 144700 per 10 gram respectively amid uptrend in the international markets. Sovereign prices also being quoted at Rs 109000 per 8gram. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.
सोना-ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 मार्च (एनएनएस) अमेरिका द्वारा ईरान पर 5 दिन हमले न किए जाने की घोषणा किए जाने तथा निवेशकों के लिवाली बढ़ने से विदेशों में सोने के भाव 4220 से बढ़कर 4410 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशों में आई तेजी के कारण सोना 5000 रुपये बढ़कर किलोबार 144000 रुपए तथा स्टैंडर्ड के भाव 144700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 109000 रूपये बोले गए। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
