New Delhi, 16 September (NNS): The prices of silver ascended from $4225 to $4275 per cents in the international markets. Spot silver prices also rose by Rs 2200 to Rs 133500 per kg due to the weak selling. The prices of silver contract showed uptrend because of the constant speculative buying. The prices of silver coin held stable at Rs 1720/1730 per kg owing to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the record uptrend in the prices during the coming days.
चांदी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) अंतराष्ट्रीय बाजार में से चांदी के भाव 4225 से बढ़कर 4275 सेंट हो जाने एवं बिकवाली घटने से चांदी हाजिर के भाव 2200 रूपये बढ़कर 133500 रूपये प्रति किलो हो गई। सटोरियों लिवाली से चांदी वायदा में तेजी का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1720/1730 रुपए प्रति नग पर टिके रहे। हाल ही में आई रिकॉर्ड तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है।
Gold: less possibility to decrease
New Delhi, 16 September (NNS): There is a possibility of third world war due to the increment in the area in Ukraine and Russia, due to this, the buying seems high from the investors, on seeing this, the prices of gold rose from $3644 to $3692 per ounce in the international markets. Here, gold prices jumped by Rs 1300 which pegged kilobar at Rs 113900 and standard at Rs 114400 per 10 gram respectively. Sovereign prices also being quoted at Rs 88100 per 8 gram. The prices of gold have been ruling at the higher level. The prices showed downfall against the American dollar, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
सोना-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) यूक्रेन व रूस के जंग का दायरा बढजाने के कारण तीसरे विश्व युद्ध शुरु की आशंका बढ़ने से निवेशकों के लिवाली बढ़ने से अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव 3644 से बढ़कर 3692 डॉलर प्रति औंस हो जाने के कारण सोना 1300 रूपये बढ़कर किलोबार 113900 तथा स्टैंडर्ड के भाव 114400 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 88100 रूपये बोले गए। वर्तमान सोने की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर चल रही है। डालर की तुलना रुपया की कीमतों में गिरावट रही। इन परिस्थितियों को देखते हुए भविष्य में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
