New Delhi, 13 December (NNS): In the international markets, silver prices slipped from 3225 cents to 3100 cents per ounce. Similarly, spot silver prices also declined from Rs 97000 to Rs 93000 per kg owing to the weak demand. The silver contract prices also showed downtrend because of the weak speculative buying. In contrary to this, silver coin prices held strong at Rs 1280/1290 per piece due to the feeble selling. There is no possibility of more downtrend in the prices and the market may likely to move in the limited area during the coming days.

चांदी – ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव 3225 से घटकर 3100 सेंट प्रति औस रह जाने तथा मांग कमजोर होने से चांदी हाजिर के भाव 97000 रूपये से घट कर 93000 रूपये प्रति किलो रह गई। सटोरियों की लिवाली घपने से चांदी वायदा में मंदे का रूख रहा। जबकि बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1280/1290 रुपए प्रति नग पर मजबूत रहे। भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Gold: no decrement

New Delhi, 13 December (NNS): In the international markets, gold prices dropped down from $2720 to $2685 per tonne. Here, its prices dropped down by Rs 1200 which stood kilobar at Rs 79400 and standard at Rs 79800 per 10 gram respectively owing to the weak demand. The prices of sovereign also being quoted at Rs 59900 per 8 gram because of the sluggish selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downfall in the international markets.

सोना – ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) विदेशों में निवेशको की लिवाली बढ़ने से सोने के भाव 2720 से घटकर 2685 डॉलर प्रति औंस रह जाने तथा मांग कमजोर होने से सोने के किलोबार के भाव 1200 रूपये घटकर 79400 तथा स्टैंडर्ड के भाव 79800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए। बिकवाली कमजोर होने से 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 59900 रूपये बोले गए। विदेशों में हाल ही गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।