New Delhi, 12 March (NNS): The demand of rice bran oil Punjab reported to be weak from the refiners and the blenders, due to this, its prices fell down by Rs 50 to Rs 10450 per quintal. The prices of soya refined and CPO showed uptrend owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming one or two days.
राइसब्रान ऑयल : मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग घटने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 50 रूपये घटकर 10450 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड, एवं सीपीओ की कीमतों में नरमी का रूख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: less possibility to increase
New Delhi, 12 March (NNS): There were around 12.25 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country, despite this, the prices of mustard also being quoted at Rs 5950/6000 per quintal due to the increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, the prices were ruling at Rs 5500/5600 per quintal in loose. There is no possibility of more uptrend in the prices as the new stock of mustard expected to be arrive during the current season.
सरसों : तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) देश के विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 12.25 लाख बोरी के लगभग होने के बावजूद एवं तेल मिलों की मांग बढ़ने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 5950/6000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5500/5600 रुपए प्रति कुंतल पर बोले गए। सीजन को देखते नये मालों की आवक बढ़ने की संभावना के कारण इसमें भविष्य में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Cottonseed oil: no downfall
New Delhi, 12 March (NNS): Cottonseed prices gained by Rs 50 to Rs 12750 per quintal owing to the weak selling from Haryana and Punjab along with the improved demand from the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 3500/3700 per quintal. The prices of imported oil showed strong trend because of the limited selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply during the coming days.
बिनौला तेल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग सुधरने एवं हरियाणा एवं पंजाब की बिकवाली घटने से बिनौला तेल के भाव 50 रुपए बढ़कर 12750 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3500/3700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की सीमित बिकवाली के कारण विदेशी तेलों में मजबूती का रुख रहा। सप्लाई को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल की कीमतों में गिरावट नहीं लग रही है।
CPO: will remain firm
New Delhi, 12 March (NNS): In the international markets, CPO prices have been quoted at $1180 per tonne. In Kandla, CPO prices remained stable at Rs 10350/10450 per quintal because of the constant downfall from the vegetable ghee manufacturers. In KLC, the CPO contract prices showed uptrend due to the continuous speculative buying. The rupee showed downfall against the American dollar, due tohis, the prices of CPO showed strong trend owing to the weak selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand during the coming days.
सीपीओ : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1180डालर प्रति टन बोले जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 10350/10450 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सटोरिया लिवाली से केएल सी में सीपीओ वायदे में तेजी का रुख रहा।डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण आयात को द्वारा बिकवाली घटने से भी सीपीओ की मजबूती को बल मिला ।स्टाक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें के मंदे की संभावना कम है।
Mustard cake: limited fluctuations
New Delhi, 12 March (NNS): The prices of mustard cake remained sluggish at Rs 2150/2250 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the cattle feed manufacturers. Mustard cake prices showed soft trend in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand and the market may show downfall during the coming days.
सरसों खल : सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों खल के भाव 2150/2250 रूपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। राजस्थान की मंडियों में सरसों खल की कीमतों में नरमी का रूख रहा ।सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में तेजी की संभावना कम है , बाजार और घट सकता है।
