New Delhi, 27 November (NNS): The prices of rice bran oil Punjab have been quoted at Rs 10900 per quintal due to the weak demand from the blender and the refiners. The prices of imported oils showed soft trend due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may move by Rs 100/200 per quintal during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग कमजोर होने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 10900 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से विदेशी तेलों में नरमी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 100/200 रूपये के उतार चढ़ाव में घूमता रह सकता है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 27 November (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard remained sluggish at Rs 6350/6400 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In najafgarh mandi, its price also being quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. It is also being available at Rs 6300/6350 per quintal in Alwar and kaithal markets. There were around 02 lakh bags of mustard reported to be arrive in the various markets of the country. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days on seeing the recent downfall.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6350/6400 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर, कैथल मंडी में सरसों 6300/6350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 2 लाख बोरी के लगभग की रही। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमे और अधिक मंदे की संभावना कम है।
Cottonseed oil: limited fluctuations
New Delhi, 27 November (NNS): Cottonseed oil prices slipped by Rs 100 to Rs 12550 per quintal due to the weak demand from the refiners and the constant selling from Haryana and Punjab. In the markets of Punjab, its prices also held strong at Rs 3400/3500 per quintal. The prices of imported oils showed soft trend and supply. It s expected that the market may likely to move in the limited area during the near future.
बिनौला तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब की बिकवाली आने तथा रिफाइंड वालों की मांग घटने से बिनौला तेल के भाव 100 रुपए घटकर 12550 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3400/3500 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रही। विदेशी तेलों में नरमी का रुख होने तथा सप्लाई को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना नहीं है। बाज़ार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
CPO: no possibility to decrease
New Delhi, 27 November (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1230 per tonne. In Kandla, its prices went up by Rs 50 to Rs 10100 per quintal owing to the weak selling from the importers. In KLC, the January contract rose by 28 Ringgit to 4828 Ringgit per tonne because of the constant speculative buying. Similarly, the prices of February contract gained by 29 Ringgit to 4764 Ringgit per tonne. The import prices also reported to be high because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
सीपीओ : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1230 डॉलर प्रति टन बोले जाने एवं आयातको की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 10100 रू प्रति क्विंटल हो गए। सटोरिया लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा जनवरी 28 रिंगिट बढ़कर 4828 तथा फरवरी 29 रिंगिट बढकर 4764 रिंगिट प्रति टन हो गया। डॉलर की तुलना में रु कमजोर होने के कारण आयत पड़ता महंगा हो गया है। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।
Mustard cake: no uptrend
New Delhi, 27 November (NNS): The prices of mustard cake held sluggish at Rs 2500/2600 per quintal owing to the increased supply and weak demand from the cattle feed manufacturers. Mustard prices showed downtrend in the markets of Rajasthan and UP because of the weak offtake. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand and downfall in the prices of mustard. It is expected that the market may likely to remain under pressure during the coming days.
सरसों खल : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 नवम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग घटने तथा सप्लाई बढ़ने से सरसों खल के भाव 2500/2600 रूपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। उठाव घटने से यूपी व राजस्थान की मंडियों सरसों खल की कीमतों में मदे का रूख रहा। हाल ही में सरसों के भाव ऊपर वाले भाव से 150 रुपए प्रति कुंतल टूट गए। सरसों में आई गिरावट तथा सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में तेजी की संभावना कम है, बाजार दबा रह सकता है।
