New Delhi, 02 September (NNS): The prices of rice bran oil dropped down by Rs 50 to Rs 13600 per quintal due to the weak supply and feeble demand from the refiners and the blenders. The prices of imported oils showed uptrend. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइसब्रान ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैंडिंग वालों की मांग घटने एवं आपूर्ति घटने से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रुपए 13600 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। विदेशी तेलों में बिकवाली न होने से तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard: no decrement
New Delhi, 02 September (NNS): There were around 2.5 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country and the stockists are not selling the stock, due to this, here, the prices of mustard remained at Rs 8150/8200 per quintal. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 8450 per quintal. In Alwar, it is being available at Rs 8000 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवाक 2.50 लाख बोरी के लगभग रह जाने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटना से सरसों के भाव 8150/8200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जयपुर में 8450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। अलवर में इसके भाव 8000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें विशेष तेजी की संभावना कम है। बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
Cottonseed oil: no more increment
New Delhi, 02 September (NNS): The prices of cottonseed oil went down by Rs 50 to Rs 16000 per quintal because of the weak demand from the refiners along with the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, cotton seed prices have been quoted at Rs 4800/4950 per quintal because of the weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला तेल-अधिक मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओ के साथ साथ रिफाइंड मिलो की मांग घटने से बिनौला तेल के भाव 50 रूपए घटकर 16000 रूपये प्रति क्विंटल रह गए।पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4800/4950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति वो मांग को देखते हुए दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
CPO: will remain strong
New Delhi, 02 September (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1285 per tonne and the selling seems weak from the importers, due to this, the prices of CPO remained strong at Rs 12200 per quintal in Kandla. The prices of raw stock showed strong trend in the international markets, due to this reason, the prices showed strong trend. The rupee seems weak against the American dollar. On seeing these circumstances, the prices may not show more downfall in the prices during the coming days.
सीपीओ-मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1285 डॉलर प्रति टन बोले एवं आयातको की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 12200 रूपये प्रति क्विंटल मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत नरमी का रुख होने के कारण मजबूती को बल मिला। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में गिरावट रही। इन परिस्थितियों को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Mustard cake: no decrement
New Delhi, 02 September (NNS): The prices of mustard cake gained by Rs 50 to Rs 3050/3300 per quintal because of the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In UP, it’s prices have been quoted at Rs 3600/3700 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने तथा आपूर्ति कमजोर होने से सरसों खल के भाव 50 रु पए बढ़कर 3050/3300 रूपए प्रति क्विंटल हो गये। उत्तर प्रदेश में इसके भाव 3600/3700 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते हुए सरसों खल की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है, बाजार सीमित के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।
