New Delhi, 04 February (NNS): Due to the feeble demand from the refiners and the blenders, the prices of rice bran oil gained by Rs 50 to Rs 11650 per quintal. The prices of imported oils showed uptrend amid weak selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

राइसब्रान ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) ब्लेंडिंग व रिफाइंड वालों  की मांग घटने से राइस ब्रान ऑयल के भाव 50 रूपये  बढ़कर 11650 रुपए प्रति क्विंटल रहगए। डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने से आयातकों की बिकवाली कमज़ोर हो से विदेशी तेलों में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Mustard: less possibility to decrease

New Delhi, 04 February (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 7200/7250 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 6600/6700 per quintal in loose. In Hapur, its prices also quoting at Rs 7100/7150 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited fluctuations during the coming days.

सरसों-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसो के भाव 50 रूपये घटकर 7200/7250 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6600/6700 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हापुड़ में इसके भाव 7100/7150 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार  सीमित  उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed oil: not likely to decrease

New Delhi, 04 February (NNS): Cottonseed oil prices gained by Rs 150 to Rs 13150 per quintal due to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers along with weak selling from the stockists. In the markets of Punjab, its prices also being quoted at Rs 4050/4200 per quintal amid weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

बिनौला तेल-घटने के आसर कम

नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) वनस्पति  घी निर्माताओं की  मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से बिनौला तेल के भाव 150 रुपए बढ़कर 13150 रुपये प्रति क्विंटल हो गये। पंजाब की मंडियों में बिकवाली घटने से बिनौला की कीमतें 4050/4200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।

CPO: no more downfall

New Delhi, 04 February (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1160 per tonne and in Kandla, its prices also gained by Rs 50 to Rs 10400 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of downfall in the prices on seeing the strong demand from the importers and weak rupee against the American dollar. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1160 डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 10400 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा आयातकों की मजबूत पकड़ व मांग को देखते हुए इसमें  मंदे की  संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Mustard cake: will remain strong

New Delhi, 04 February (NNS): The prices of mustard cake reduced by Rs 50 to Rs 2650/2850 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also ruling at Rs 2550/2600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to strong during the coming days.

सरसों खल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग कमज़ोर होने से सरसों खल के भाव 50 रूपये घटकर 2650/2850 रूपए प्रति क्विंटल रह गए। भटिंडा में इसके  भाव 2550/2600 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते सरसों खल की कीमतों में अधिक गिरावट की संभावना कम है, बाजार मजबूत रह  सकता है।