New Delhi, 21 January (NNS): Due to the higher demand from the refiners and the blenders, the prices of rice bran oil gained by Rs 50 to Rs 11050 per quintal. The prices of imported oils showed uptrend amid weak selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

राइसब्रान ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) ब्लेंडिंग व रिफाइंड वालों की मांग निकलने से राइसब्रान ऑयल के भाव 50 रूपये बढ़कर 11050 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने से आयातकों की बिकवाली कमज़ोर हो से विदेशी तेलों में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले  दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका  रह सकता  है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 21 January (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 7000/7050 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices also ruling at Rs 6500/6600 per quintal in loose. In Jaipur, its prices also quoting at Rs 7275 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited fluctuations during the coming days.

सरसों-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लॉरेंस रोड पर सरसो के भाव 50 रुपए घटकर 7000/7050 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6500/6600 रुपए प्रति कुंतल रह गए। जयपुर में इसके भाव 7275 रूपये क्विंटल बोले गए। स्टॉक  व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार  सीमित  उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

Cottonseed oil: no more decrement

New Delhi, 21 January (NNS): Cottonseed oil prices gained by Rs 100 to Rs 12700 per quintal due to the higher demand from the refiners and the vegetable ghee manufacturers along with weak selling from Haryana and Punjab. In the markets of Punjab, its prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.

बिनौला तेल-ज़्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली घटने एवं  रिफाइंड व वनस्पति  घी निर्माताओं की मांग बढ़ने से बिनौला तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 12700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 3850/3950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला तेल में गिरावट की संभावना कम है। बाजार  मजबूत रह सकता है।

CPO: not likely to decrease

New Delhi, 21 January (NNS): In the international markets, the prices of CPO have been quoted at $1117 per tonne and in Kandla, its prices also being quoted up by Rs 100 to Rs 10100 per quintal because of the weak selling from the importers. In KLC, the prices of CPO contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of downfall in the prices on seeing the strong demand from the importers and weak rupee against the American dollar. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सीपीओ-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) विदेश में सीपीओ के भाव 1117 डॉलर प्रति टन बोले जाने तथा आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 100 रुपए बढ़कर 10100 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सटोरियों की लिवाली से केएलसी में सीपीओ वायदा में तेजी का रुख रहा।डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा आयातकों की मजबूत पकड़ व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Mustard cake: held strong

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of mustard cake have been quoted at Rs 2700/2950 per quintal due to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also ruling at Rs 2550/2600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to strong during the coming days.

सरसों खल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) पशु आहर वालो की मांग निकलने एवं सप्लाई कमज़ोर होने से सरसों खल के भाव 2700/2950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। भटिंडा में इसके  भाव 2550/2600 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सप्लाई और मांग को देखते  सरसों खल की कीमतों में गिरावट की संभावना कम है,बाजार मजबूत रह  सकता है।