New Delhi, 23 January (NNS): The government has announced to sell almost 25 lakh tonnes of bold rice at Rs 2250 per quintal, which will likely to sell to the ethanol companies for the production of 110 lakh litres of ethanol. On the other hand, the export of bold rice seems constant in the gulf countries. There is a shortage of stock in Bangladesh and Nepal, on seeing this, it is profitable to trade the stock of bold rice at the current level and there is no possibility of more downtrend in the prices. In contrary to this, the prices of basmati rice may not show heavy downfall and it is profitable to trade at the current level during the coming days.

चावल-मोटे में बढ़त और रहेगी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि सरकार द्वारा जो 2250 रुपए प्रति क्विंटल में मोटे चावल की बिकवाली 25 लाख टन किए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन यह सब माल एथेनॉल कंपनियों को दिया जाएगा, जिसमें 110 लाख लीटर एथेनॉल बनाना है। दूसरी ओर खाड़ी के देशों में मोटे चावल का निर्यात बराबर हो रहा है, बांग्लादेश एवं नेपाल में भी माल की कमी है, इसे देखते हुए मोटे चावल में व्यापार करते रहना चाहिए, इसमें मंदे की गुंजाइश नहीं है। दूसरी ओर बासमती प्रजाति के चावल में भी अब मंदे का तंत निकल चुका है तथा व्यापार में आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

Wheat: no decrement in the roots

New Delhi, 23 January (NNS):  In Delhi, the government has increased the quantity of wheat by 1000 tonnes to 6500 tonnes during the previous days, due to this, the speculators have been started selling out their stock, due to this, the prices showed temporary downfall of Rs 50/55 per quintal yesterday, but there is no availability of milling wheat in wheat flour and the new crop will likely to arrive after a long time. Therefore, the prices may increase by Rs 100 per quintal after the correction of Rs 10/20 per quintal. Presently, wheat prices have been ruling at Rs 3270 per quintal and its prices may increase by Rs 100 per quintal because of the constant buying. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

गेहूं-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा पिछले दिनों दिल्ली में 1000 टन बढ़ाकर 6500 टन कर दिए जाने से रुक रुक कर सटोरिए अपने माल को बेचने लगे हैं, जिस कारण कल टेंपरेरी मंदा 50/55 रुपए प्रति कुंटल का आ गया था, लेकिन आटा चक्की में मिलिंग गेहूं की उपलब्धि नहीं है तथा नया गेहूं आने में अभी काफी समय बाकी है। अत: 10/20 रुपए के करेक्शन के बाद फिर बाजार 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ सकते हैं। वर्तमान भाव के गेहूं 3270 रुपए प्रति क्विंटल की लिवाली आगे चलकर 100 रुपए प्रति क्विंटल लाभ दे सकते हैं। अत: व्यापार करते रहना चाहिए।

Maize: will remain under pressure

New Delhi, 23 January (NNS): The government has been selling the stock of maize at the lower level to the companies, due to this, the trade of maize gets affected, but, no new crop will likely to arrive before may and  the growth of maize expected to be weak due to the unfavourable weather conditions, due to this, the arrivals of the stock seems weak. The trade of maize will likely to be profitable at the current level. Now, the trade should not be done at the lower level. Maize prices fell down by Rs 130/150 to Rs 2250/2325 per quintal in the markets of MP and Rajasthan, but in Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2600 per quintal.

मक्की-कुछ दिन दबी रहेगी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) इथेनॉल कंपनियों को सस्ते भाव में चावल की बिक्री सरकार द्वारा किए जाने से मकई के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन मई से पहले कोई मक्की आने वाली नहीं है तथा इस बार मौसम प्रतिकूल होने से मक्की का ग्रोथ कम रहने वाला है, इसलिए बिहार की फसल भी कम आएगी। परिणाम स्वरूप वर्तमान भाव की मक्की में आगे चलकर फिर लाभ मिलेगा। वर्तमान की सस्ती मक्की को घबराकर नहीं काटना चाहिए। मध्य प्रदेश राजस्थान की मंडियों में 130/150 घटकर 2250 2325 रुपए प्रति कुंतल के बीच रैक प्वाइंट पर भाव बोल रहे हैं, जो नीचे वाले हैं हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 2600 रुपए से नीचे मक्की नहीं जाएगी।

Millet: no more downfall

New Delhi, 23 January (NNS): The prices of millet showed heavy downfall during the current week because rice has been sell at Rs 2250 per quintal in the ethanol companies and maize prices also showed downfall, due to this, the buying of millet reported to be weak. On the other hand, the stored stock has been selling out constantly after the downfall in the producing markets which will let the market to go down, but the market may show uptrend. Therefore, there is no need to get panic in the trade of millet.

बाजरा- फिर मंदे को विराम

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) बाजरे में भी चालू सप्ताह के अंतर्गत भारी गिरावट आ गई है, क्योंकि मकई के भाव टूटने एवं चावल 2250 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में एथेनॉल कंपनियों को बेचे जाने से मकई की लिवाली घट गई है। दूसरी ओर उत्पादक मंडियों में बाजरा घटने के बाद स्टॉक तेजी से निकलने लगे हैं, जो अगले चार-पांच दिन तक बाजार को दबाए रखेंगे, लेकिन जैसे ही उनका माल कट जाएगा, आगे चलकर बाजरा फिर तेज हो जाए। अत: बाजरे में एक परसेंट घबराने की जरूरत नहीं है।

Masoor: no trade of more uptrend

New Delhi, 23 January (NNS): The new crop of masoor will likely to arrive after 20 days in the markets of MP. Here, the stock of Canada has been selling out at the lower level from the Mundra port, due to which, the market declined during the current week and the prices may decrease by Rs 50/75 per quintal. In Bilti, masoor is being traded at Rs 6600 per quintal, but now, it is ruling at Rs 6550 per quintal. Apart from this, its prices held stable at Rs 5900 per quintal in Canada, but the trade should not be done at the higher level, but sell the stock constantly.

मसूर-तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) मसूर की नई फसल 20 दिन बाद मध्य प्रदेश की मंडियों में आने लगेगी, इधर कनाडा के माल लगातार मुंदड़ा पोर्ट से घटाकर बिकवाल आने लगे हैं, जिससे बाजार चालू सप्ताह में घट गया है तथा इसी लाइन पर 50/75 रुपए और घटने की संभावना बन गई है। यहां बिल्टी में मसूर जो 6600 बिक रही है, यह 6550 रुपए से नीचे अभी नहीं आएगी तथा कनाडा के माल भी 5900 रुपए पर आकर अब रुक जाएंगे, लेकिन तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, बल्कि माल बेचते रहना चाहिए।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 23 January (NNS): The speculators are constantly selling the stock of urad from the last fortnight. In Chennai, the speculators have sold huge amount of stock and they also reduce the market for the delivery, due to this reason, here also, the prices of urad SQ and FAQ remained stable at Rs 8100 and Rs 7600 per quintal respectively, after this, it jumped by Rs 150/200 per quintal. Now, there is a lack of stock in the pipeline and the demand of the mills showed strong trend at the lower level, due to which, the prices of both small and the bold stock may increase by 200 per quintal during the coming days.

उड़द-अब बढ़त की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) उडद में पिछले एक पखवाड़े से लगातार सटोरियों की बिकवाली चल रही है, चेन्नई में बैठे सटोरिये काफी माल बेच दिए थे, उनकी डिलीवरी के लिए बाजार को लगातार घटाकर घटाते गए। जिस कारण यहां भी एसक्यू 8100 एवं एफ ए क्यू 7600 रुपए नीचे में बनने के बाद कल ग्राहकी निकलते ही 150/200 रुपए प्रति कुंतल की चाल आ गई थी। अभी पाइप लाइन में माल नहीं है तथा नीचे भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत बन गई है, जिससे 200 रुपए छोटे-मोटे माल में और बढ़त बन सकती है।

Moong: no uptrend for some days

New Delhi, 23 January (NNS): The market of Rajasthan fell down to Rs 7700/8100 per quintal due to the sluggish demand from the mills and profit taking selling after the heavy uptrend during the last 20/22 days. The inferior quality stock also ruling at Rs 6700/7000 per quintal. Now, the demand of the mills seems sluggish in these prices because raw stock has been lying at the higher level, whereas, the sale of its dal chilka and dhoya does not seems favourable. Therefore, the market may show uptrend after the selling of the stock, due to this, the market will likely to remain sluggish during the coming one week.

मूंग-अभी कुछ दिन तेजी नहीं

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) मूंग में पिछले 20-22 दिनों के अंतराल आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने तथा दाल मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से बाजार घटकर 7700/8100 रुपए प्रति कुंतल राजस्थान के माल के रह गए हैं। हल्के माल 6700/7000 के आसपास चल रहे हैं, अभी इन भाव में दाल मिलों की मांग काफी कमजोर चल रही है, क्योंकि उनके गले में ऊंचे भाव के कच्चे माल फंसे हुए हैं, जबकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है। अत: पक्के माल बिकने के बाद ही बाजार फिर बढ़ेंगे। इसलिए एक सप्ताह अभी सुस्ती लग रही है।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 23 January (NNS): The demand of tur reported to be strong from the last two days at the lower level after the heavy downfall, due to which,  its prices jumped from Rs 7100 to Rs 7400 per quintal and also a shortage of raw stock in the mills. There, the prices of spot shipments have showed uptrend in Burma during the last 2 days. Here, the traders of Chennai have been quoting he prices at the higher level and it also showed  uptrend in the godowns. The market of Karnataka has been ruling at the higher level, in these circumstances, the tur of Maharashtra, Karnataka and Burma may increase by Rs 200/300 per quintal during the near future.

तुवर-फिर तेजी संभव

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) तुवर में आई भारी गिरावट के बाद नीचे वाले भाव में दाल मिलों की दो दिनों से पकड़ मजबूत हो गई है, जिससे इसके भाव 7100 रुपए यहां बिकने के बाद अब 7400 रुपए बोलने लगे हैं तथा दाल मिलों में कच्चे माल की कमी हैं वहीं 30-35 डॉलर प्रति टन 2 दिन के अंतराल बर्मा में लेमन तुवर के हाजिर शिपमेंट के भाव बढ़ गए हैं। इधर चेन्नई वाले भी कंटेनर के भाव बढ़कर बोलने लगे हैं तथा गोदामों के और ऊंचे बोल रहे हैं। कर्नाटक की मंडियां भी तेज चल रही है, इन परिस्थितियों में महाराष्ट्र कर्नाटक एवं बर्मा तीनों क्वालिटी की तुवर 200/300 रुपए और बढ़ सकती है।

Gram desi: possibility of less yields

New Delhi, 23 January (NNS): This year, the temperature of weather showed uptrend as compared to before, due to this, the yield of MP and Maharashtra expected to be weak and the flower of gram desi has been started dying because of the hot temperature in Rajasthan, in this situation, its per hectare productivity also reported to be weak. On the other hand, no new stock of Australia will likely to arrive in February, on seeing this, gram desi prices may increase by Rs 300/400 per quintal. Presently, gram Rajasthan on standing motor was being sold at Rs 6300 per quintal, but the selling reported to be weak at the current level. Apart from this, the stock of Australia also being quoted at Rs 6000/6100 per quintal.

देसी चना-यील्ड कम बैठने की संभावना

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) मौसम का तापमान इस बार समय से पूर्व बढ़ जाने से देसी चने का यील्ड मध्य प्रदेश महाराष्ट्र में कम बैठने की संभावना है तथा राजस्थान में भी मौसम गर्म होने से पिछेती जो देसी चने में फूल लगते हैं, वह मरने लगे हैं, इस स्थिति में प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटने की संभावना है। दूसरी ओर फरवरी में कोई ज्यादा माल ऑस्ट्रेलिया का आने वाला नहीं है, इसे देखते हुए देसी चने में 300/400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी लग रही है वर्तमान में राजस्थानी चना यहां 6300 रुपए लॉरेंस रोड पर बिक रहा है, लेकिन इन भाव में बिकवाल कम आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चुनाव 6000/6100 रुपए बोल रहे हैं।

Rajma chitra: desi stock will be profitable

New Delhi, 23 January (NNS): This year, the availability of rajma chitra China  reported to be at the higher level and the domestic production also seems bumper, due to this, the buyers started buying the stock at the lower level, due to this reason, the prices of Indian Brazil which was being sold at Rs 80 per kg, but now, it is ruling at Rs 95 per kg. Apart from this, the bhutani stock also rose from Rs60/61 to Rs 67/68 per kg and the prices may increase by Rs 8/10 per kg. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

राजमां चित्रा- देसी माल में लाभ रहेगा

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा-चीन से इस बार काफी ऊंचे पड़ते में राजमां चित्रा मिलने तथा घरेलू उत्पादन बंपर होने से देसी माल में मंदे भाव पर लिवाल आ गए हैं। यही कारण है कि जो इंडियन ब्राज़ील यहां 80 रुपए प्रति किलो नीचे में बिक गया था, उसके भाव 95 रुपए पर पहुंच गए हैं तथा भूटानी माल भी 60/61 से बढ़कर 67/68 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं तथा इन मालों में अभी 8-10 रुपए किलो की और तेजी के आसार बन गए हैं। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करते रहना चाहिए।

Gram kabuli: no trade of uptrend

New Delhi, 23 January (NNS): Presently, no new crop of gram kabuli has been started arriving constantly in the markets of Andhra Pradesh and Karnataka. The new crop of gram kabuli will likely to arrive after a fortnight. Its all-round sowing reported to be good and the crop seems favourable. It is expected that some ready stock may get affect due to the increment in the temperature, but the new crop will arrive soon. On the other hand, there is a shortage of old stock, due to this, it is profitable to trade at the current level. Presently, the filtered stock of Maharashtra also ruling at Rs 80/81 per kg.

काबुली चना-तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक की मंडियों में छिटपुट आने लगी है। मध्य प्रदेश की मंडियों में भी 15 दिन बाद आने लगेगी। इसकी बिजाई चौतरफा अधिक हुई है तथा फसल भी अब तक अनुकूल रही है। हम मानते हैं कि समय पूर्व गर्मी बढ़ जाने से कुछ तैयार माल प्रभावित हो सकता है, लेकिन फसल जल्दी आ जाएगी। उधर पुराना स्टॉक ज्यादा बचा है। इसलिए वर्तमान भाव पर व्यापार करते रहना चाहिए। इस समय महाराष्ट्र के काबुली चने के भाव 80/81 रुपए बिना छने हुए के चल रहे हैं।

Pea: Weak domestic production

New Delhi, 23 January (NNS): The production of pea was around 50 lakh metric tonnes in the Lalitpur and Jhansi line of UP. Notably, pea price showed heavy downfall from the last one and a half year, due to this, the farmers have sown less amount of stock and this year the farmers have sown wheat in the pea yields because of its weak prices. Therefore, there is no possibility of decrement in the prices which have ruling in all the markets of including Delhi and Indian ports and the trade will be profitable at the current level.

मटर- घरेलू उत्पादन काफी कम

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस) इस बार यूपी के ललितपुर झांसी लाइन में मटर का उत्पादन 50 रह जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष से मटर में भारी मंदा रहने से किसानों द्वारा पिछली बजाई भी कम किया गया था तथा इस बार तो अधिकतर किसान, मटर के नीचे भाव होने से सब्जियों में मटर की फली बेचकर उस खेतों में गेहूं की बिजाई कर चुके हैं। अत: वर्तमान भाव में भारतीय बंदरगाहों पर एवं दिल्ली सहित अन्य मंडियों में जो भी भाव चल रहे हैं, इन भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा आगे चलकर व्यापार भरपूर लाभ दे जाएगा।